{"_id":"625f1bcc76443d3f5c3f893a","slug":"seven-arrested-in-firing-after-chief-minister-s-order-lucknow-news-lko626895884","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आदित्यनाथ का पारा चढ़ा तो गोलीबारी और बमबाजी करने वाले दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आदित्यनाथ का पारा चढ़ा तो गोलीबारी और बमबाजी करने वाले दबोचे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इटौंजा के नीलांश वाटर पार्क से वापस आ रहे कार सवार युवकों पर पांच किलोमीटर तक बाइक सवार बदमाशों के ताबड़तोड़ फायरिंग व बमबाजी करने के मामले में मंगलवार दोपहर तक सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से छह को गुडंबा पुलिस ने तो एक को महानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार दिनदहाड़े हुई इस वारदात का सोमवार को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस कमिश्नर ने छह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की है।
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, इंजीनियरिंग कॉलेज से टेढ़ी पुलिया के बीच हुई फायरिंग और बमबाजी में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों में अलीगंज विष्णुपुरी निवासी अमन रावत, अलीगंज सेक्टर-ई पानी टंकी के पास का आकाश निगम, मड़ियांव के श्रीनगर कॉलोनी का अभय श्रीवास्तव व आदर्श तिवारी, अलीगंज के फत्तेपुर निवासी पंकज रावत और अलीगंज उस्मानपुर का आदित्य राजपूत शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ गुडंबा थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक स्पोर्ट्स बाइक भी बरामद हुई है। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में गुडंबा थाना क्षेत्र में हुए फायरिंग की वारदात पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने तत्काल दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद देर रात पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इंस्पेक्टर गुडंबा सतीश चंद्र साहू, सब इंस्पेक्टर सतीश, मारूफ , अलीगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।
सुतली बम छिपाने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
वहीं महानगर पुलिस ने मंगलवार को ग्राउन्डूर पार्क अपार्टमेंट में सुतली बम रखने वाले आरोपी बाराबंकी निवासी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, विज्ञानपुरी में स्थित ग्राउन्डूर पार्क अपार्टमेंट के पार्किंग स्थल में जूते के डिब्बे में चार सुतली बम मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने बम डिस्पोजल दस्ता को बुलाकर सभी बमों को निष्क्रिय किया। इसके बाद सूचना मिली कि इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से टेढ़ी पुलिया के बीच फायरिंग व सुतली बम से बमबाजी की गई है। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों से जानकारी मिली कि बाराबंकी निवासी रिंकू नाम के आरोपी ने सुतली बम रखे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि चार सुतली बम आरोपी अमन के कहने पर पार्किंग स्थल में रखे गए थे।
विज्ञापन
यह था मामला..
अलीगंज निवासी अभिषेक सिंह अपने दोस्त नदीम के साथ उसकी कार से दोपहर को इटौंजा स्थित नीलांश वाटर पार्क गए थे। चार बजे लौटते समय भिठौली तिराहे से कुछ दूर पहले उनकी कार को दोनों ओर से 7-8 बाइक सवार 20 युवक रुकवाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद बदमाश कार पर पत्थर फेंकने लगे। अभिषेक का आरोप है कि चलती बाइक से कार को लात मारते हुए भी रोकने की कोशिश की गई। इस पर नदीम ने स्पीड तेज कर दी तो बदमाशों ने आईआईएम मोड़ पर उन्हें ओवरटेक किया और आठ राउंड गोलियां चलाने के साथ कार पर बमबाजी शुरू कर दी थी। किसी तरह बचते हुए वे टेढ़ी पुलिया चौराहे पहुंचे और भीड़ देखकर गाड़ी रोक दी। इस दौरान कहीं पुलिस नहीं दिखी। वहीं, चौराहे पर लोगों को देखते हुए हमलावर भाग गए थे। अलीगंज निवासी नदीम की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने हनी तिवारी, लव, पंकज रावत, आकाश निगम सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।