फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   settelite phone caught at amuasi airport , was of businessman of abu dhabi

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया सेटेलाइट फोन अबू धाबी के बड़े कारोबारी का निकला

Thu, 21 Jul 2022 08:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
settelite phone caught at amuasi airport , was of businessman of abu dhabi
लखनऊ। अमौसी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान बुधवार को पकड़े गए युवक के पास से बरामद सेटेलाइट फोन दरअसल अबू धाबी के बड़े कारोबारी खलदून खलीफा अल मुबारक का है। इस फोन के साथ पकड़ा गया युवक कुलदीप वृंदावन कारोबारी का नौकर है। पुलिस, आईबी व एटीएस टीमें जांच कर रही हैं कि कुलदीप सेटेलाइट फोन को यहां लेकर क्यों आया था। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, बुधवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे उन्नाव के कुलदीप को अमौसी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने पकड़ा था। उसके पास से सेटेलाइट फोन बरामद हुआ था। इस मामले में एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी विपुल कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। देर रात सेटेलाइट फोन के संबंध में सुरक्षा एजेंसियां आईबी व एटीएस ने पूछताछ की। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि वह अबू धाबी के कारोबारी खलदून खलीफा का नौकर है। वह उनके अबू धाबी स्थित घर में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। 20 जून को छुट्टी लेकर उन्नाव आया था। इस दौरान वह मालिक का बैग लेकर चला आया जिसमें यह फोन रखा था। बृहस्पतिवार को आरोपी कुलदीप को कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं इस फोन की जांच केलिए फोरेंसिक व तकनीकी टीम को लगाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से कैसे बाहर आया कुलदीप ?
पूछताछ में कुलदीप ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि फोन खलदून खलीफा का ही है। खलदून खलीफा मैनचेस्टर सिटी फुटबाल क्लब यूएई और मुंबई के चेयरमैन भी हैं। एयरपोर्ट पर सेटेलाइट फोन बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। आईबी व एटीएस की टीम तत्काल सरोजनीनगर थाने पहुंची। देर रात तक कुलदीप से पूछताछ चलती रही। आईबी की टीम यह पता लगा रही है कि एक महीने के दौरान इस सेटेलाइट फोन का प्रयोग कहां और कब किया गया है। कुलदीप ने एजेंसियों के अधिकारियों को बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा था। वहां से सड़क मार्ग से उन्नाव आया था। उसके बैग में ही सेटेलाइट फोन था। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी इस बात की पुष्टि के लिए टीम लगाई गई है कि वहां चेकिंग में आखिर सेटेलाइट फोन क्यों नहीं पकड़ा गया। इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed