{"_id":"669ad4b6a70dc5a0a509d8c4","slug":"server-missing-even-after-four-days-lucknow-news-c-102-1-slko1053-116438-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार दिन बाद भी सर्वर गायब, दूसरी शाखा से हुआ लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार दिन बाद भी सर्वर गायब, दूसरी शाखा से हुआ लेनदेन
Sat, 20 Jul 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 20 Jul 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद(सीतापुर)। कस्बे की आर्यावर्त बैंक में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी जमा व निकासी प्रभावित रही। कुछ खाताधारकों को नैमिषारण्य की शाखा भेजकर उनकी पूंजी की निकासी करवाई गई। कई उपभोक्ता बिना लेनदेन के ही वापस लौट गए।
बैंक में चार दिनों से लेनदेन प्रभावित है। इससे उपभोक्ताओं के जरूरी काम लटक गए हैं। शुक्रवार को जमा निकासी के लिए नया तरीका अपनाया गया। दोपहर 12 बजे तक जमा निकासी करने वालेे खाताधारकों से बिल वाउचर भराकर नैमिषारण्य स्थित आर्यावर्त बैंक भेजा गया। ऑनलाइन वहां पर अपनी फीडिंग करवाई। उसके बाद औरंगाबाद आकर कैश का लेनदेन किया। यह प्रक्रिया अपनाने में दो से तीन घंटे लगे।
खाताधारकों को लंबी भागदौड़ करनी पड़ी। यह सुविधा आपातमें आए खाताधारकों को ही मिल सकी। बैंक शाखा में आए आजाद खां, रामपति, असलम अहमद, रब्बू, रामकुमार, अनिल, रामपति आदि ने बताया कि बैंककर्मी सर्वर खराब होने की बात कहकर जमा व निकासी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
जमा निकासी करने वाले सैकड़ों खाताधारक इस उमस भरी भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करने के बाद बैरंग वापस लौटना पड़ा। बैंक अधिकारी शुभम गिरी ने बताया कि बैंक में नेट कनेक्टिविटी में दिक्कत है। राउटर खराब हो गया था, जो अब तक सही नहीं हो पाया है।