फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Server is down.....your appointment is cancelled today

Lucknow News: सर्वर डाउन है.....आपका अपॉइंटमेंट आज निरस्त किया जाता है

Sat, 21 Jun 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Server is down.....your appointment is cancelled today
लखनऊ। सर्वर डाउन है...आपका अपॉइंटमेंट निरस्त किया जाता है। इसको रिशेड्यूल किया जाएगा। कुछ इसी तरह का संदेश शुक्रवार को उन आवेदकों के मोबाइल पर पहुंचा, जिनका 20 जून की तारीख का पासपोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट था। लगातार दूसरे दिन भी सर्वर डाउन रहने से पूरे प्रदेश में हजारों आवेदकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। स्थिति कब तक सामान्य होगी, इस बारे में टीसीएस कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से टीसीएस का सर्वर डाउन चल रहा है। दूसरे दिन बहुत स्लो रहा। इसलिए 75 फीसदी सामान्य आवेदकों के अपॉइंटमेंट शुक्रवार को निरस्त कर दिए गए। इससे लखनऊ व आसपास जिलों के भी लोग प्रभावित हुए। लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय और पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही आसपास जिलों के लोगों का भी अपॉइंटमेंट होता है। शुक्रवार को सिर्फ तत्काल व कुछ अन्य जरूरी आवेदन के लिए प्रक्रिया की जा सकी।
विज्ञापन


देर से मिला मेसेज, पहुंच गए आवेदक

रतन स्क्वॉयर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर दूर-दराज के आवेदक शुक्रवार सुबह ही पहुंच गए। आवेदकों का कहना था कि उनको मेसेज देर से मिला। कुछ ने बताया कि उनको मेसेज मिला ही नहीं। ऐसी स्थिति में उनको वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed