{"_id":"6ac01aafcb5a8bf26503321b","slug":"servant-stole-14-kg-of-silver-businessman-held-him-captive-for-three-days-along-with-an-associate-lucknow-news-c-13-lko1070-1948666-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नौकर ने चुराई 14 किलो चांदी, कारोबारी ने साथी के साथ तीन दिन बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नौकर ने चुराई 14 किलो चांदी, कारोबारी ने साथी के साथ तीन दिन बनाया बंधक
विज्ञापन
लखनऊ। चौक निवासी कारोबारी नवदीप अवस्थी ने अपने नौकर बाराबंकी के गुजरिया निवासी आकाश यादव पर 14 किलोग्राम चांदी चुराने और उसे तीन व्यापारियों को बेचने का आरोप लगाया है। उधर, आकाश के पिता उमानाथ ने कारोबारी व उसके साथी पर बेटे को तीन दिन तक बंधक रखने का आरोप लगाया। चौक पुलिस ने दोनों पक्षों से छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नवदीप ने बताया कि चौक स्थित उनके चांदी के कारखाने में आकाश यादव कई साल से काम कर रहा था। आरोप है कि बीते वर्ष से आकाश ने कारखाने से टुकड़ों से चांदी चुराना शुरू कर दिया और अब तक करीब 14 किलो चांदी चुरा चुका था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 39 लाख है। आरोपी ने चोरी की चांदी व्यापारी अजीत पाल और बाराबंकी के हैदरगढ़ व असंद्रा के निवासी सराफा को बेच दी। व्यापारी अजीत ने चोरी की चांदी खरीदने की बात कबूल भी ली।
वेतन मांगने पर की थी पिटाई
उमानाथ ने बताया कि उनका बेटा आकाश नवदीप और उसके साथी संजय शुक्ला के कारखाने में काम करता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले बेटा आरोपियों के पास वेतन मांगने गया था तो दोनों ने उसे तीन दिनत तक बंधक बनाए रखा। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने चौक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनके बेटे को छुड़ाया। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की विवेचना दरोगा दीपांकर शर्मा को दी गई है। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।