फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Servant couple stole jewelry worth one crore and Rs 50 lakh from businessman's house

Lucknow News: कारोबारी के घर से नौकर दंपती ने पार किए एक करोेड़ के जेवर और 50 लाख रुपये

Mon, 18 Aug 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Servant couple stole jewelry worth one crore and Rs 50 lakh from businessman's house
लखनऊ। महानगर के निशातगंज निवासी कारोबारी प्रवीण कुमार मिश्रा की पत्नी शालिनी ने अपने घर में काम करने वाले नौकर बिहार के मधुबनी निवासी जितेंद्र पांडेय व उसकी पत्नी विभा देवी पर 50 लाख रुपये और एक करोड़ के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। मामले में महानगर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


शालिनी ने बताया कि 12 साल से जीतेंद्र व उसकी पत्नी घर में काम कर रही हैं। इसलिए दोनों को यह जानकारी रहती थी कि घर में कितने और कहां जेवर व रुपये रखे हुए हैं। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने जब अलमारी के लॉकर देखे तो उसमें एक करोड़ के जेवर और 50 लाख रुपये गायब मिले। उन्होंने जितेंद्र से पूछताछ कि तो उसने बताया कि वह काफी समय से चोरी कर रहा है। चोरी की रकम में से उसने कुछ की फिक्स्ड डिपॉजिट, एसआईपी, पॉलिसी, दस लाख के जेवर और जमीन खरीदी है।
विज्ञापन


पांच परिचितों के खातों में भेजी रकम

रकम का बड़ा हिस्सा उसने अपने पांच रिश्तेदारों के खाते में भी ट्रांसफर किए हैं। इसकी योजना निजी बैंक के कर्मी व आरोपी के साथी ने बनाई थी। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो जितेंद्र सुबह होने तक रकम लौटाने की बात कहने लगा। फिर सुबह होते ही दोनों भाग निकले। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed