फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sepoy shooted shopkeeper

नशे में धुत सिपाही ने दुकानदार को मारी गोली, गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2020 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sepoy shooted shopkeeper
नशे में धुत सिपाही ने दुकानदार को मारी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाने में तैनात सिपाही ने नशे में धुत होकर काकोरी के दुर्गागंज चौराहे पर दुकानदार को गोली मार दी। इसके बाद तमंचा लेकर पास के निजी अस्पताल में घुस गया और खुद घायल को भर्ती कराया।
पुलिस ने दुकानदार को ट्रॉमा सेंटर भेजकर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी काकोरी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक गोसाईंगंज थाने में तैनात राहुल कन्नौजिया काकोरी में किराये पर रहता है।
विज्ञापन

दुर्गागंज चौराहे के पास परचून की दुकान चलाने वाले चांद खान से उसकी दोस्ती थी। मंगलवार रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़ते हुए दोनों दुर्गागंज चौराहा स्थित नहर पुलिया के पास पहुंचे। बात इतनी बढ़ गई कि राहुल ने तमंचे से चांद को गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गया।
गोली की आवाज सुनकर लोग जुट गए। सिपाही के हाथ में तमंचा देखकर दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
निजी अस्पताल में खुद कराया भर्ती
लोगों के मुताबिक गोली मारने के बाद राहुल तमंचा लेकर कुछ देर चांद के आसपास घूमता रहा। इसके बाद उसे चौराहे पर स्थित निजी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने भर्ती करने से इंकार किया तो उन्हें भी तमंचा दिखाकर धमकाने लगा। चिकित्सकों ने चांद को भर्ती कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल चांद को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। राहुल को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है।
सात महीने पहले की थी शादी
स्थानीय लोगों के मुताबिक राहुल ने सात महीने पहले काकोरी में तैनात महिला सिपाही से शादी की थी। दोनों कस्बे में मकान लेकर रहते हैं। इसी दौरान चांद से भी दोस्ती हुई। दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया। मंगलवार को राहुल और चांद दुबग्गा के फरीदीपुर की दुकान पर शराब पीने के बाद बाइक से साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान उनमें विवाद हो गया।

जांच शुरू
एसीपी काकोरी, एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि चांद के भाई आरिफ की तहरीर पर हत्या के प्रयास की कोशिश और अवैध असलहा इस्तेमाल करने का केस दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed