फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Separate wards prepared and beds reserved in hospitals for protection against swine flu.

Lucknow News: स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए अस्पतालों में अलग वार्ड तैयार, बेड आरक्षित

Wed, 26 Aug 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Separate wards prepared and beds reserved in hospitals for protection against swine flu.
सिविल अस्पताल में बना वार्ड।
लखनऊ। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिविल व बलरामपुर अस्पताल में अलग वार्ड तैयार किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने टेमीफ्लू, जांच किट और बच्चों के लिए जरूरी सिरप का इंतजाम भी किया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में 12 बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है। यहां एच1वन1 वायरस से संक्रमित या इसके जैसे लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा। वहीं, बलरामपुर अस्पताल में छह बेड आरक्षित किए गए हैं। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि दवाओं और जांच से जुड़ी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जांच किट, पीपीई किट समेत अन्य जरूरी सामान का अतिरिक्त ऑर्डर भेज दिया गया है। एक से दो दिन में पर्याप्त मात्रा में जांच किट और दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। मरीजों की जांच और इलाज में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए स्टॉक पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि छह बेड आरक्षित किए गए हैं। जांच के भी पुख्ता इंतजाम हैं। डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने की भी तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया भी एक से दो दिन में शुरू की जाएगी। अस्पतालों में पीपीई किट, मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या की स्थिति में बेड, दवा और जांच की सुविधा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed