{"_id":"5fe6f334a04af65c0a1ebcc8","slug":"senior-officers-will-take-care-of-paddy-and-sugarcane-purchasing-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में वरिष्ठ अधिकारी करेंगे धान, गन्ना खरीद केंद्र व गौआश्रय स्थलों की निगरानी, मुख्यमंत्री को देंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में वरिष्ठ अधिकारी करेंगे धान, गन्ना खरीद केंद्र व गौआश्रय स्थलों की निगरानी, मुख्यमंत्री को देंगे रिपोर्ट
Sat, 26 Dec 2020 01:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
योगी सरकार ने प्रदेश में धान, गन्ना क्रय केंद्रों व गोआश्रय स्थलों की निगरानी के लिए वरिष्ठ अफसरों की तैनाती की है। ये अफसर सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
ये अफसर धान क्रय केंद्र, गन्ना खरीद केंद्रों और गोआश्रय स्थलों की दिक्कतें दूर करेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
इसे किसानों के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बता दें कि गन्ना व धान खरीद केंद्रों में किसानों के साथ अभद्रता के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हो गए हैं। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय न हो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण करें और किसानों की दिक्कतें दूर करें।