{"_id":"5a7bfa364f1c1b641f8b487d","slug":"senior-officer-did-abusive-remarks-against-ladies-on-facebook-wall","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस विभाग के वरिष्ठ अफसर ने की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस विभाग के वरिष्ठ अफसर ने की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अपने ही विभाग की एक महिला अधिकारी की फेसबुक वॉल पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हड़कंप मच गया है।
इससे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। हालांकि कोई भी कर्मी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। मामला दो दिन पुराना है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार में तैनात एक वरिष्ठ महिला अधिकारी मानसरोवर यात्रा पर गई थीं।
उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर धार्मिक फोटो पोस्ट की थी। इस पर उनके फेसबुक फ्रेंड्स ने कमेंट किए। वहीं, उक्त अधिकारी ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

Trending Videos
सोशल मीडिया पर होने लगी तरह-तरह की बातें
डेमो
अपने मातहत के बारे में ऐसी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चलने लगीं। संबंधित अधिकारी को फोन करने पर उन्होंने यह कहते हुए फोन काट दिया कि इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करनी है।
वहीं, महिला अधिकारी का कहना है कि उक्त अफसर ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक तौर पर अभद्र टिप्पणी की है। उसे पूरे महिला समाज से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, सरकार को इस मामले का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।