{"_id":"61326a7e8ebc3ef1634ac944","slug":"senior-ias-officers-camped-in-the-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने जिलों में डेरा डाला, सात को लौटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने जिलों में डेरा डाला, सात को लौटेंगे
Sat, 04 Sep 2021 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:03 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर नोडल अधिकारियों के प्रवास के विस्तृत दिशानिर्देश जारी
- विकास कार्यों, डेंगू, मलेरिया व बाढ़ की स्थिति पर कार्यवाही की करेंगे समीक्षा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन की प्राथमिकताओं पर कार्यवाही व विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के लिए शासन से नामित वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने जिलों में डेरा डाल दिया है। ये अफसर सात सितंबर को मुख्यालय लौटेंगे। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने नोडल अधिकारियों के जिलों के प्रवास संबंधी विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने बताया कि प्रत्येक जिले के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी अधिकारी शुक्रवार कोे ही आवंटित जिलों में पहुंच गए हैं। ये चार दिन तक वहां रुककर डेंगू, मलेरिया के नियत्रंण, बाढ़, अतिवृष्टि की आपदा से निपटने के लिए बचाव व राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के परिसर व शौचालयों की सफ ाई व्यवस्था व विद्यालयों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की भी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन