{"_id":"51fc86b47841d1b886ebbaba06f7793a","slug":"senior-ias-officer-in-up-to-investigate-into-durga-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा निलंबन: कहीं 'जांच-जांच' तो नहीं खेल रही यूपी सरकार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा निलंबन: कहीं 'जांच-जांच' तो नहीं खेल रही यूपी सरकार!
लखनऊ/अनिल श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Aug 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने दुर्गाशक्ति नागपाल के निलंबन के मामले की जांच प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव को सौंपी है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव नोएडा जाकर तथ्यों का पता लगाएंगे और 15 दिन में सरकार का अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
उनकी रिपोर्ट के बाद ही दुर्गाशक्ति का निलंबन समाप्त करने के बारे में सरकार कोई फैसला करेगी। वहीं जांच के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर के मौजूदा डीएम कुमार रविकांत सिंह को हटाया गया है।
आईएएस दुर्गाशक्ति की बहाली को लेकर मंगलवार रात से ही अटकलें लगाई जा रही थीं। शासन के आला अधिकारियों ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अफसरों के साथ बुधवार को भी इस मसले पर मंथन किया।
विज्ञापन
दुर्गाशक्ति की ओर से दिए गए जवाब और जिस आधार पर निलंबन किया गया है, उसमें विरोधाभास होने के कारण इसकी जांच प्रमुख सचिव गृह से कराकर वास्तविक तथ्यों की जानकारी करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शासन ने नोएडा में एक निर्माणाधीन धार्मिक स्थल की दीवार गिरवाने के आरोप में दुर्गाशक्ति को निलंबित किया है जबकि दुर्गाशक्ति ने इससे इन्कार करते हुए खुद को निर्दोष बताया है।
दुर्गा का कहना है कि मौके पर दीवार खुद ग्रामीणों ने गिरवाई थी। वह डीएम के आदेश पर वहां गई थीं। दुर्गाशक्ति के निलंबन के बाद डीएम ने शासन को भेजी गई रिपोर्ट में दुर्गा को क्लीन चिट दी थी।