फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seminar on politics and justice in democracy.

'मंत्री भी बने हैं हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के जज'

Sun, 22 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Seminar on politics and justice in democracy.

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव और समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव भाटिया ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीति और न्यायपालिका जनता की सेवा के माध्यम हैं। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने वाले कई जज मंत्री भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


गौरव रविवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘प्रजातंत्र में राजनीति और न्याय’ विषयक संगोष्ठी में बोल रहे थे। वीरेंद्र भाटिया अधिवक्ता विचार मंच की ओर से आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि न्यायिक क्षेत्र में जस्टिस वीआर कृष्णा अय्यर का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है।
विज्ञापन


वे केरल सरकार में मंत्री रहने के बाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे। देश के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टीएस ठाकुर के पिता जस्टिस डीडी ठाकुर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे। बाद में वे हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के जज और असम के राज्यपाल भी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

Seminar on politics and justice in democracy.

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक भान ने कहा कि देश का संविधान हमारा धर्म है, इसे बचाने की जरूरत है। इस पर हमले की कोशिश हो रही है। उत्तराखंड में शक्ति परीक्षण से पहले राष्ट्रपति शासन लगाना ऐसी ही कोशिश थी।

न्यायपालिका ने इस पर रोक लगाई। अपर महाधिवक्ता विजय तिवारी ने कहा कि वीरेंद्र भाटिया ने महाधिवक्ता पद को पहचान दिलाई। तहसील स्तर तक वकीलों के बैठने की व्यवस्था कराई। वरिष्ठ पत्रकार शरद प्रधान, नरेंद्र मणि त्रिपाठी और डॉ. श्वेता सिंह ने भी विचार रखे।

महिलाओं की भागीदारी बिना लोकतंत्र अधूरा
समाजसेवी अपर्णा यादव ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना प्रजातंत्र, न्याय और राजनीति अधूरी है। कानून की मूर्ति के रूप में महिला की कल्पना की गई है। इसलिए न्याय क्षेत्र में उनका प्रतिनिधित्व होना चाहिए। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव ने वीरेंद्र भाटिया को वकीलों के लिए प्रकाश स्तंभ बताया।

2017 में फिर बनेगी सपा सरकार

Seminar on politics and justice in democracy.

गौरव भाटिया ने सपा मुखिया मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए 2017 में फिर सपा सरकार बनने का दावा किया। कहा,मुलायम एक गांव से निकलकर देश के नेता बने हैं। यदि हर सांसद उनकी तरह अपने जिले और क्षेत्र का विकास करे तो देश का भविष्य बदल जाएगा।

न्याय पर आधारित राजनीति टिकाऊ
पूर्व सांसद भगवती सिंह ने कहा, डॉ. लोहिया ने न्याय के आधार पर राजनीति शुरू की थी। ऐसी राजनीति टिकाऊ होती है। एमएलसी अशोक वाजपेयी ने कहा, विधायिका और न्यायपालिका को अपनी मर्यादा समझनी चाहिए। लोकायुक्त और प्रमुख सचिव न्याय की नियुक्ति को लेकर जो परिस्थितियां पैदा हुईं, वे नहीं होनी चाहिए थीं।

बोलने से बचे न्यायाधीश
संगोष्ठी में हाईकोर्ट के न्यायाधीश अश्वनी कुमार सिंह, जस्टिस अनिल कुमार, सेवानिवृत्त न्यायाधीश विष्णु सहाय और जस्टिस राजीव शर्मा आदि मौजूद थे। केवल जस्टिस अश्वनी ने पूर्व महाधिवक्ता व पूर्व सांसद वीरेंद्र भाटिया से जुड़े संस्मरण सुनाए। कहा, सिटिंग जज हूं इसलिए संगोष्ठी के विषय पर बोलना ठीक नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed