मिलेगी जॉब, नोएडा में बनेगी सेमी कंडक्टर फैब यूनिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही सरकार हरकत में आ गई है।
शासन ने एक अहम फैसला करते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे ग्रेटर नोएडा में 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से ‘सेमी कंडक्टर फैब यूनिट’ की स्थापना का फैसला किया है।
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग नीति बनाकर इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना की जाएगी।
मुख्य
सचिव जावेद उस्मानी के सामने सोमवार को इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग नीति
का प्रेजंटेशन हुआ। उस्मानी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नीति जारी
कराने के लिए जल्द सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त किया जाए।
इलेक्ट्रॉनिक
मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश
होगा और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
यहां अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर
नोएडा में एक सेमी कंडक्टर फैब यूनिट की स्थापना के लिए केंद्र सरकार ने
अनुमति दे दी है।
सेमीकंडक्टर फैब यूनिट की स्थापना जेपी एसोसिएट, आईबीएम व
टॉवर सेमी कंडक्टर लिमिटेड इजरायल द्वारा की जाएगी।
इस
यूनिट की स्थापना से लघु, मध्यम एवं वृहद स्तर के उद्योगों की आवश्यकता
होगी। इन उद्योगों को इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में स्थापित
किया जाना प्रस्तावित है।