{"_id":"6923782058c883f88a0d469d","slug":"semester-exams-in-lviv-from-tomorrow-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1485833-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि में सेमेस्टर परीक्षाएं कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि में सेमेस्टर परीक्षाएं कल से
Mon, 24 Nov 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
लविवि में सेमेस्टर परीक्षाएं कल से
लखनऊ। लखनऊ विवि में स्नातक, परास्नातक, विधि व अन्य पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। प्राॅक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि छात्रों को सुरक्षित, शांत व निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा दिलाना उनकी प्राथमिकता में है।
परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व आना होगा। कुलानुशासक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र दिखाने के बाद गेट संख्या एक, तीन व सात से ही प्रवेश मिलेगा। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग और किसी भी प्रकार की पाठ्य-सामग्री लाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा-कक्ष में प्रतिबंधित सामग्री पाए जाने पर परीक्षा निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
परीक्षा ड्यूटी पर आने वाले शिक्षक और कर्मचारी अपने वाहन निर्धारित स्टैंड पर खड़ा कर परिसर में प्रवेश करेंगे। विवि प्रशासन का कहना है कि परीक्षा अवधि में अनाधिकृत रूप से परिसर में प्रवेश करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे परिसर के बाहर ही रुकें।