{"_id":"6202d2d9baf8a11a253599e0","slug":"semester-exam-in-polytechnic-lucknow-news-lko616993044","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक संस्थानों में सेशनल में 90 फीसदी अंक दिए तो परिषद में जमा करानी होगी कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक संस्थानों में सेशनल में 90 फीसदी अंक दिए तो परिषद में जमा करानी होगी कॉपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पॉलीटेक्निक के विषम सेमेस्टर के छात्रों को यदि कॉलेजों ने सेशनल में 90 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक दिए तो छात्र की उत्तर पुस्तिका सहित अन्य अभिलेख की कॉपी परिषद में जमा करानी होगी। परिषद इसका परीक्षण करेगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने विषम सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के सैत्रिक, खेल और अनुशासन अंक 20 फरवरी की शाम पांच बजे तक वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश कॉलेजों को दिया है।
परिषद के सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर ऑनलाइन सैत्रिक, खेल और अनुशासन अंक अपलोड करने की व्यवस्था की गई है। अंक किस तरह से अपलोड करने हैं, इसे लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किया गया है। 20 फरवरी शाम पांच बजे तक ऑनलाइन अंक अपलोड किए जाने हैं और पांच मार्च तक हार्ड कॉपी स्पीड पोस्ट से परिषद कार्यालय भेजना है। उन्होंने बताया कि एक बार अंक अपलोड करने के बाद उसमें संशोधन नहीं होगा। ऐसे में कॉलेज सावधानीपूर्वक अंक अपलोड करें। कॉलेज जिन छात्रों का 90 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक अपलोड करेगा उस छात्र की मासिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका व अन्य अभिलेखों की कॉपी परीक्षण के लिए कार्यालय में जमा करानी होगी। उन्होंने बताया कि पंजीकृत सभी छात्रों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि छात्र परीक्षा से वंचित रहता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज की होगी।
परीक्षा तिथि में फिर हो सकता है बदलाव
पॉलीटेक्निक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथियों में फिर से बदलाव हो सकता है। परीक्षाएं अब 15 मार्च से ऑफलाइन शुरू होनी हैं, लेकिन परिषद ने अभी तक कार्यक्रम जारी नहीं किया है। एमएलसी चुनाव और होली के चलते परीक्षा की तिथियों में बदलाव हो सकता है।