फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Self-census: 3,296 people filled out forms on the first day in Lucknow.

स्वगणना : पहले दिन लखनऊ में 3296 ने भरा फॉर्म

Fri, 08 May 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Self-census: 3,296 people filled out forms on the first day in Lucknow.
लखनऊ। जनगणना–2027 के तहत बृहस्पतिवार से शुरू हुई स्वगणना प्रक्रिया के पहले दिन प्रदेश में 98832 लोगों ने स्वगणना फॉर्म भरा। इसमें सबसे ज्यादा फॉर्म सोनभद्र से भरे गए। औरैया दूसरे स्थान पर रहा, जबकि राजधानी लखनऊ के लोग तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


लखनऊ में पहले दिन कुल 3865 लोगों ने स्व-गणना प्रक्रिया शुरू की, जिनमें से 3296 ने ऑनलाइन फॉर्म पूरा भी कर लिया। जिले का पूर्णता प्रतिशत 85.28 फीसदी रहा। प्रदेश में सबसे आगे रहे सोनभद्र में 17961 लोगों ने स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू की और 17213 लोगों ने फॉर्म पूरा किया। वहां प्रतिशत 95.84 फीसदी रहा। दूसरे स्थान पर रहे औरैया में 91.68 फीसदी लोगों ने प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

मैनपुरी ने 3729, खीरी 2712, आजमगढ़ में 2637 और बरेली में 2585 लोगों फॉर्म भरे। इसके अलावा कानपुर नगर, प्रयागराज, गाजियाबाद और वाराणसी जैसे बड़े जिलों में भी पहले दिन हजारों लोगों ने पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराई। संत कबीरनगर में सबसे कम 161 लोग ही स्व-गणना फॉर्म भर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed