फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   selection committee finalized the name of state information sectary under cm leadership

सीएम की अध्यक्षता में राज्य सूचना आयुक्तों के नामों पर लगी चयन समिति की मुहर

Tue, 19 Feb 2019 09:32 PM IST
Amulya Rastogi Amulya Rastogi
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
selection committee finalized the name of state information sectary under cm leadership
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने राज्य सूचना आयुक्तों के नाम फाइनल कर दिए हैं। मंगलवार को घंटे भर चली समिति की बैठक में करीब 60 नामों पर विचार किया गया। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भी अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन


राज्य सूचना आयुक्तों के चयन के लिए मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर बैठक हुई। इसमें संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी मौजूद रहे। इस समय राज्य सूचना आयुक्त के सभी 10 पद खाली हैं। हाईकोर्ट में एक याचिका की सुनवाई के दौरान प्रदेश सरकार ने कहा था कि वह महीने भर के भीतर इन पदों को भर देगी। इसके लिए आवेदन पत्र ले लिए गए हैं। महीने भर की यह अवधि 22 फरवरी को पूरी होगी।
विज्ञापन


इन पदों के लिए कई आईएएस, पत्रकारों और अधिवक्ताओं ने भी आवेदन किया है। स्क्रीनिंग कमेटी ने कुल 480 आवेदनों को ओके किया था। प्रशासनिक सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन शुक्ल ने भी आवेदन किया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंचल कुमार तिवारी और ललित वर्मा ने भी आवेदन किया है। इसके अलावा सेवानिवृत्त आईएएस राजीव कपूर भी इस पद की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को हुई बैठक में सीएम, नेता प्रतिपक्ष और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने करीब 50-60 प्रमुख नामों पर विचार किया। बताते हैं कि इनमें से 10 नामों के चयन पर समिति में सहमति बनी। हालांकि, इन नामों को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए जाने का भी निर्णय लिया गया। यहां बता दें कि चयनित नाम राज्यपाल को भेजे जाएंगे। जहां से ‘ओके’ होने पर ही सरकार अलग-अलग चयन आदेश जारी करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed