Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seized 12 vehicles, challaned 30, fined six lakhs

लखनऊ: 12 वाहन सीज, 30 का चालान, छह लाख जुर्माना ठोका

Fri, 17 Feb 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 17 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Seized 12 vehicles, challaned 30, fined six lakhs
रायबरेली। परिवहन विभाग के अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट व ओवरलोड चल रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। 12 वाहनों को सीज कर दिया। 30 का चालान किया गया। सभी वाहनों पर छह लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को सलोन और डीह क्षेत्र में अभियान चलाकर ओवरलोड व मानकों के विपरीत चल रहे सात वाहनों को सीज कर दिया। 15 वाहनों का चालान बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सहित अन्य खामियां मिलने पर किया गया।
विज्ञापन

यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता ने गुरुबख्शगंज, मिल एरिया व शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर पांच वाहनों को सीज कर 15 वाहनों का चालान कर दिया। उन्होंने बताया कि जिले में चलाए गए अभियान में 12 वाहनों को सीज करने के साथ ही 30 वाहनों का चालान कर छह लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed