फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seema Kapoor's autobiography launched.

Lucknow News: सीमा कपूर की आत्मकथा का हुआ विमोचन

Wed, 15 Jul 2026 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Seema Kapoor's autobiography launched.
सीमा कपूर की आत्मकथा का हुआ विमोचन
लखनऊ। लेखिका, रंगकर्मी और निर्देशिका सीमा कपूर की आत्मकथा ''यूं गुजरी है अब तलक'' का विमोचन मंगलवार को गोमतीनगर स्थित होटल में हुआ। पुस्तक का विमोचन वरिष्ठ कवि व साहित्यकार उदय प्रताप सिंह, भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रति शंकर त्रिपाठी, अक संस्था के संस्थापक स्वामी ओमा द अक, बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम और बरेली छावनी बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन ने संयुक्त रूप से किया। सीमा कपूर ने बताया कि इस आत्मकथा को पूरा करने में उन्हें पूरे आठ वर्ष लगे। यह पुस्तक उनके जीवन के संघर्ष, रंगमंच, सिनेमा, साहित्य और निजी अनुभवों का सच्चा दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि यदि यह कृति पाठकों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देती है, तो उनका लेखन सफल होगा। संचालन डॉ. अनीता सहगल ने किया। अतिथियों का स्वागत हितेश अक, डॉ. अर्चना दीक्षित, अमित श्रीवास्तव और साकिब भारत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed