फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   security plan for Prime Minister Modi in Lucknow.

लखनऊ में मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजों पर अफसर, ये बनाया प्लान

Sun, 09 Oct 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
security plan for Prime Minister Modi in Lucknow.
ऐशबाग मैदान की सुरक्षा का जायजा लेते अधिकारी व मेयर - फोटो : amar ujala

दशहरे पर प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर एसपीजी टीम ने शनिवार को दो घंटे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माथापच्ची की। इस दौरान टीम ने ऐशबाग रामलीला मैदान के आसपास व आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


आईजी की अगुवाई में बीती देर रात दिल्ली से आई एसपीजी टीम सुबह साढ़े दस बजे डीएम, एसएसपी सहित अन्य आला अधिकारियों के साथ ऐशबाग रामलीला मैदान पहुंची। टीम ने मोदी के बैठने के लिए बनने वाले मंच, रामलीला मंच से लेकर सुरक्षा घेरे की व्यवस्था के संबंध में आयोजकों व पुलिस-प्रशासन के अफसरों से चर्चा की।
विज्ञापन


साथ ही आम लोगों के पंडाल के साथ ही आमंत्रित वीवीआईपी अतिथियों के बैठने की व्यवस्था से लेकर एंट्री पॉइंट और बैठने की व्यवस्था की भी जांच की। एसपीजी टीम करीब दो घंटा ऐशबाग रामलीला मैदान में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही शनिवार देर रात अथवा रविवार दोपहर तक पीएमओ से प्रधानमंत्री की लखनऊ यात्रा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम गृह विभाग सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।

राम-रावण युद्ध देखेंगे मोदी, रावण दहन से पहले रवानगी

security plan for Prime Minister Modi in Lucknow.
एसपीजी टीम के निरीक्षण बाद तय हुए कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्तूबर को करीब शाम छह बजे ऐशबाग रामलीला मैदान पहुंचेंगे। लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद मोदी अलग मंच पर गिनती के अतिथियों संग विराजमान होंगे।

राम व रावण युद्ध के मंचन के बाद प्रधानमंत्री आरती करेंगे और संक्षिप्त जनसंबोधन के बाद दिल्ली लौटने के लिए एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे। इसके बाद ही ऐशबाग रामलीला मैदान पर रावण दहन व आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा।

जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे तैनात
जिला प्रशासन स्तर से तैयार आयोजन स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा का खाका बनाया गया है। इसके तहत पहले जोन में पीएम व रामलीला का मंच रहेगा। दूसरे जोन में पंडाल के अंदर का पूरा हिस्सा और आम दर्शकों सहित वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था होगी।

तीसरे जोन में आयोजन स्थल के पंडाल क्षेत्र के बाहर की व्यवस्थाओं की निगरानी होगी। एडीएम सिटी पश्चिम जयशंकर दुबे ने बताया कि हर जोन में सुरक्षा निगरानी को सुरक्षा बलों के साथ एडीएम स्तर के जोनल और एसीएम स्तर के सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कार्यक्रम के दिन सुबह से ही रहेगी।

ड्रोन के साथ ऊंचे भवनों की छतों से निगरानी

security plan for Prime Minister Modi in Lucknow.

पीएम की यात्रा के दौरान पूरे आयोजन स्थल की निगरानी नियमित तौर पर ड्रोन कैमरों से होगी। साथ ही ऐशबाग रामलीला मैदान के आसपास स्थित ऊंचे बने भवनों की छतों को भी विशेष तौर पर साफ करवाया गया है।

सुरक्षा इंतजामों के तहत ही ऐशबाग रामलीला मैदान के सामने स्थित ईदगाह के आसपास भी निगरानी की विशेष व्यवस्था होगी।

सिर्फ दस-पंद्रह मिनट पहले करें डायवर्जन
पीएम यात्रा से पहले आयोजन स्थल का जायजा लेने ऐशबाग पहुंचे एसपीजी के आईजी व एआईजी ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से साफ किया कि प्रधानमंत्री की तरफ से स्पष्ट है कि उनकी यात्रा के कारण आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जो भी ट्रैफिक डायवर्जन, रास्ता बंद व सुरक्षा बलों की तैनाती के इंतजाम हों वह ऐसे होने चाहिए कि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। इसके लिए निर्धारित रूट पर पीएम का काफिला निकलने से दस से पंद्रह मिनट और काफिला निकल जाने के बाद भी इतने समय के लिए ही ट्रैफिक रोका जाए।

आम लोगों के लिए होगी यह व्यवस्‍था

security plan for Prime Minister Modi in Lucknow.

ऐशबाग रामलीला मैदान के आयोजन स्थल पर विशेषतौर पर आमंत्रित अतिविशिष्ट व विशिष्ट अतिथियों को छोड़ कर खुले पंडाल में आम लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। रामलीला कमेटी द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के आधार पर सुरक्षा जांच पड़ताल के बाद सामान्य लोगों को बैठने के लिए मौजूद कुर्सियों की संख्या के आधार पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

रस्तोगी इंटर कॉलेज में वाहन पार्किंग
जिला प्रशासन ने पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर से आयोजन स्थल न पहुंचने के अंतिम निर्णय के बाद अब रस्तोगी इंटर कॉलेज के खेल मैदान को अस्थायी तौर पर वाहन पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही ऐशबाग फ्लाईओवर से राजाजीपुरम जाने वाले मार्ग पर आरा मशीनों के समीप खाली पड़े स्थल पर भी वाहन पार्किंग बनेगी।

16 जगह एलईडी से लाइव प्रसारण
ऐशबाग रामलीला कमेटी के मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के ऐतिहासिक लम्हों को देखने पंडाल तक न पहुंच पाने वालों के लिए भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके तहत मोदी की मौजूदगी के दौरान लाइव कवरेज के लिए 16 चिह्नित स्थानों पर सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed