फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police Officers to Be Responsible for Sacrifice of Banned Animals On EID al Adha Know More News in Hindi

Eid Today : यूपी में 11 जिले संवेदनशील, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी हुई तो थानेदार होंगे जिम्मेदार

Sun, 10 Jul 2022 08:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Jul 2022 08:37 AM IST
सार

आज बकरीद है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में 28260 मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज होगी। इसके लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
UP Police Officers to Be Responsible for Sacrifice of Banned Animals On EID al Adha Know More News in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आज बकरीद है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके लिए जिलों के अफसरों को सेक्टर स्कीम लागू कर प्रबंधन करने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के साथ साथ संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि बकरीद को देखते हुए 11 जिले अतिसंवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश के जिले भी शामिल हैं। यहां विशेष रूप से केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में 28260 मस्जिदों और ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इसे लेकर सभी जिलों के पुलिस अफसरों को लगातार भ्रमणशील रहने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के कुल 1500 थाना क्षेत्रों में 2167 स्थल संप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं, जहां खास नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने के लिए 2422 सेक्टर बनाए गए हैं और 1539 क्विक रिस्पांस टीम की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पीएसी की 152 कंपनी पुलिस मुख्यालय स्तर से उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रेंज और जोन स्तर से भी फोर्स जिलों को उपलब्ध कराई जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रमणशील रहने के लिए कहा गया है। जिलों के पुलिस कप्तानों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी हाल में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न होने पाए। इसके लिए क्षेत्र के थानेदार जिम्मेदार होंगे।

राज्यपाल व सीएम ने दी ईद-उल-अजहा की बधाई
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि ईद-उल-अजहा के त्योहार को सभी लोग मिल-जुल कर तथा सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्र्तमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए ईद-उल-अजहा मनाने की अपील की है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी लोगों को ईद-उल-अजहा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

बकरीद पर  पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद
प्रदेश में बकरीद के मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की सभी तरह की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि सभी तरह के पुलिसकर्मियों का 10 से 12 जुलाई तक के लिए दिया गया अवकाश तथा स्वीकृत किया गया अवकाश निरस्त रहेगा।

अन्य त्योहारों के लिए मांगा गया 24 कंपनी अर्धसैनिक बल
प्रदेश में आगामी त्योहारों को लेकर कुल 24 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की मांग की गई है। इसमें से बकरीद के लिए 11 कंपनी बल मिल भी गया है। सूत्रों का कहना है कि आगामी कांवड़ यात्रा, अयोध्या के सावन मेले, नागपंचमी और मोहर्रम के लिए अतिरिक्त केंद्रीय बल की मांग की गई है।

अलीगढ़ में शाह जमाल ईदगाह में हर्ष उल्लास के साथ शांतिपूर्ण ईद-उल-अजहा की नमाज अता हुई। लोगों ने जनपद सहित देश-दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने ईदगाह पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed