फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Security of company seized who conducted Police Bharti Exam.

UP: सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी की सिक्योरिटी भी जब्त, नहीं किया जाएगा कोई भुगतान

Fri, 21 Jun 2024 02:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Jun 2024 02:08 PM IST
सार

पुलिस भर्ती पेपर होने के बाद परीक्षा कराने वाली अहमदाबाद की कंपनी की सिक्योरिटी जब्त कर ली गई है। कंपनी को कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Security of company seized who conducted Police Bharti Exam.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद जांच के दायरे में आई अहमदाबाद की एजूटेस्ट कंपनी की सिक्योरिटी मनी को जब्त कर लिया गया है। वहीं, परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से उसे अनुबंध के नियमों के मुताबिक कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस संबंध में शासन को जानकारी भेज दी है।

विज्ञापन


बता दें कि सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा कराने का कार्य एजूटेस्ट कंपनी को सौंपा गया था। दरअसल, टीसीएस द्वारा भर्ती परीक्षा कराने से इन्कार करने के बाद भर्ती बोर्ड ने कई कंपनियों से आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योग दिवस पर निरोगी रहने का संकल्प लेकर लोगों ने किया योग, सीएम योगी ने राजभवन में किया योगाभ्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योग दिवस पर भगवा टीशर्ट में नजर आए सीएम योगी, अनुलोम-विलोम सहित किए ये प्राणायाम, तस्वीरें


बोर्ड में गठित समिति ने सभी कंपनियों के आवेदन व दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद एजूटेस्ट को काम देने की संस्तुति की थी। हालांकि पेपर लीक गिरोह ने इस परीक्षा में भी सेंध लगा दी और अहमदाबाद स्थित टीसीआई एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कंपनी के वेयरहाउस से पेपर चोरी कर लिया था।

पेपर लीक होने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा का निरस्त करने की घोषणा करते हुए छह माह में दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था। साथ ही, एसटीएफ को पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा सौंपा था।

मामले में एसटीएफ और जिलों की पुलिस ने करीब 350 लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि पेपर लीक के तार चार राज्यों से जुड़े थे। इस गिरोह ने आरओ/एआरओ समेत कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed