फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Security increased in parks on Valentine's Day

Lucknow News: वेलेंटाइन डे पर पार्कों की बढ़ाई गई सुरक्षा

Thu, 13 Feb 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Security increased in parks on Valentine's Day
लखनऊ। वेलेंटाइन डे पर बृहस्पतिवार को सुरक्षा के मद्देनजर पार्कों में पुलिस तैनात रहेगी। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेज और मॉल के बाहर एंटी रोमियो स्क्वॉयड को तैनात किया गया है। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के मुताबिक अराजक तत्वों और महिलाओं से अभद्रता करने वालों पर खास नजर रहगी।

डीसीपी का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रेस्टोरेंट और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिस मुस्तैद रहगी। पिंक बूथ, 100 पिंक स्कूटी और 10 पिंक चार पहिया वाहनों को पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

कोई छेड़खानी करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जाएगी। इसके लिए साइबर सेल को अलर्ट किया गया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कहीं पर भी कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तत्काल इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed