{"_id":"596a0e884f1c1be4538b4c47","slug":"security-guard-stops-adg-zone-lucknow-to-enter-in-assembly-with-out-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास न होने पर विधानसभा में घुसने से रोके गए एडीजी, सुरक्षाकर्मी को मिलेगा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास न होने पर विधानसभा में घुसने से रोके गए एडीजी, सुरक्षाकर्मी को मिलेगा इनाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी योगेंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद से शासन-प्रशासन का आना-जाना जारी है। विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था जांचने सुरक्षा एजेंसी सहित बड़े अधिकारियों का आना जाना लगा है।
विज्ञापन
ऐसे में एडीजी लखनऊ जोन अभय प्रसाद जब बिना पास के विधानसभा में घुसने लगे तो गेट नंबर 8 पर तैनात सुरक्षाकर्मी योगेंद्र कुमार ने उन्हें रोक दिया।
बिना पास दिखाए अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। इसके बाद एडीजी गाड़ी बदलकर एंबेसडर से गेट नंबर 7 पर पहुंचे। गाड़ी में पास लगा देख योगेंद्र ने उन्हें अंदर जाने की इजाजत दी। योगेंद्र ने बताया कि उसकी सतर्कता देखकर एडीजी ने उसे बधाई दी।
विज्ञापन
वहीं एडीजी ने बताया कि मैंने सुरक्षाकर्मी को शाबाशी दी है। उसने बढ़िया काम किया है। अपने दायित्व को निभाया है। इसी तरह काम करना भी चाहिए है। इसके लिए उसे इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन