फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   security due to vihip sankalp sabha

बवाल खत्म, खुलीं फैजाबाद की सीमाएं

Fri, 18 Oct 2013 05:26 PM IST
लखनऊ/फैजाबाद/टीम डिजिटल
लखनऊ/फैजाबाद/टीम डिजिटल Updated Fri, 18 Oct 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
security due to vihip sankalp sabha

संकल्प सभा पर सरकार और विहिप का संघर्ष थमने सा लगा है। अयोध्या से कोई विवाद की खबर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


फैजाबाद की सीमाएं सील कर खड़ी मुस्तैद पुलिस बल के सामने विहिप के कार्यकर्ता भी अब सिर्फ गिरफ्तारी देकर अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।

गोंडा में ट्रेन से अपने समर्थकों के साथ उतरे भाजपा विधायक योगी आदित्यनाथ हों या फिर अन्य छोटे-बड़े नेता, सबने रस्म-अदायगी भर फोटो खिंचवाए और गिरफ्तारी देकर शांत हो गए।

इसके पहले, गुरुवार को ही सरकार ने फोरलेन हाईवे भी बंद कर दिया था। बृहस्पतिवार को पूर्वमंत्री लल्लू सिंह, विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा समेत भाजपा-संघ, विहिप व राममंदिर न्यास से जुड़े करीब 1361 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर खबर मिली कि विहिप कार्यकर्ताओं ने अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पर ताला लगा दिया। ऐसा उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए किया। हालांकि, पिछले दरवाजे से अंदर घुसने का प्रयास कर रही पुलिस से उनकी लगातार लड़ाई होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, मठों और आश्रमों में पुलिस ने लगातार छापे मारे। विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। बीच-बीच में पुलिस से झड़प की भी खबरें आती रहीं। बताया गया कि कारसेवकपुरम में भारी तादाद में विहिप कार्यकर्ता मौजूद हैं।

शुक्रवार सुबह भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को भी पुलिस ने गोंडा से गिरफ्तार कर लिया। वह भी संकल्प सभा में हिस्सा लेने जा रहे थे।

शुक्रवार सुबह नई दिल्ली से गोंडा गए गोरखपुर के भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। वह वैशाली एक्सप्रेस से अपने समर्थकों के साथ गोंडा पहुंचे थे। 

 

आदित्यनाथ गोंडा से अयोध्या जाने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किए गए। भाजपा से सांसद रहे सत्यदेव सिंह और अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, संकल्प दिवस के कार्यक्रम को रोकने के लिए अब तक 1361 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा लखनऊ से 366 गिरफ्तारियां की गई हैं।

इसके अलावा 42 लोगों को नजरबंद किया गया है। नए प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्त, डीजीपी देवराज नागर संग अयोध्या पहुंचे अफसर देर रात तक रणनीति बनाते रहे।


पढ़ें-‘तोगड़िया-सिंहल अयोध्या आए तो खैर नहीं’

आईजी को कैंप करने का निर्देश दिया गया है। 12 कंपनी अर्धसैनिक बल और 5 कंपनी पीएसी, गैर जिलों से 6 एएसपी, 25 डीएसपी समेत भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। इस बीच फैजाबाद के डीएम वीके द्विेदी ने एसएमएस पर पाबंदी लगा दी है।

प्रशासन की तैयारियों की जानकारी देते हुए आईजी कानून-व्यवस्था राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सूबे की सीमा पर कड़ी चौकसी बरते जाने के साथ ही फैजाबाद व अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

फैजाबाद की सीमाओं पर सात और अयोध्या की सीमा पर छह जगहों पर बैरीकेडिंग की गई है। हर वाहन की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विहिप नेता अशोक सिंघल के कार्यक्रम की प्रशासन को कोई जानकारी नहीं मिली है जबकि राम विलास वेदांती भूमिगत हो गए हैं।

फैजाबाद में लल्लू सिंह व शरद शर्मा के अलावा रुदौली नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कसाधन, विहिप की संगठन मंत्री प्राची शुक्ला, मीडिया प्रभारी गया प्रसाद सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष मनीष पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया है।

आईजी ने कहा कि खुफिया विभाग ने रिपोर्ट दी है कि वाराणसी व इलाहाबाद मंडलों के जिलों से विहिप के कार्यकर्ता अधिक संख्या में संकल्प सभा में शामिल होने के लिए आएंगे।

लिहाजा चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर व सोनभद्र आदि जिलों से ऐसे लोगों के आवागमन को रोकने के लिए कुल 31 बैरियर लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को शरद पूर्णिमा का स्नान करने वाले, दर्शन करने वाले श्रद्घालुओं व मूर्ति विसर्जन करने वालों को नहीं रोका जाएगा।

पढ़ें-विहिप का ऐलान, होकर रहेंगी संकल्प सभाएं

84 कोसी परिक्रमा की तरह रेल प्रशासन भी अयोध्या-फैजाबाद समेत आसपास के स्टेशनों पर उतरने वाले संदिग्ध लोगों को वापस भेज रहा है।

नहीं मानने पर गिरफ्तार करने के निर्देश भी हैं। हालांकि प्रमुख सचिव गृह अनिल गुप्त ने जिले में आम जन-जीवन और कामकाज सामान्य रखने का भरोसा दिया है।

रास्ते डायवर्ट
फोरलेन हाईवे भी बाराबंकी, बस्ती-गोंडा और सुल्तानपुर के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया। लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले लोग बाराबंकी से गोंडा-बस्ती के रास्ते आएंगे-जाएंगे।

जबकि आजमगढ़-लखनऊ का आवागमन सुल्तानपुर के रास्ते कर दिया गया है। बाहर से आने वालों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

वेदांती, नृत्यगोपालदास समेत कई घर में नजरबंद
मंदिर आंदोलन से जुड़े महंत नृत्यगोपालदास, पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती, महंत सियाकिशोरी शरण, महंत सुरेश दास, वृजमोहन दास, मनमोहन दास, अभिषेक मिश्रा आदि को घर में नजरबंद कर दिया गया है।


अयोध्या में रामसेवकपुरम्, कारसेवकपुरम् समेत सरयू के घाटों को बैरिकेडिंग से सील करके कई मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं में छापेमारी जारी है।

गैर जिलों की जेलों में शिफ्ट होंगे गिरफ्तार
विश्व हिंदू परिषद की संकल्प सभा को हर हाल में रोकने के लिए जहां पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था की है, वहीं जेल प्रशासन ने भी कमर कस ली है।

संकल्प सभा के मद्देनजर होने वालीं गिरफ्तारियों के लिए प्रशासन ने जिले में 11 जगहों पर अस्थाई जेलें बनाई हैं। हालांकि इनमें से किसी जेल का संचालन अभी नहीं शुरू हुआ है।

दरअसल, आईजी जेल ने गिरफ्तार लोगों को गैर जनपदों की जेलों में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है, लेकिन यह सौ से अधिक लोगों के गिरफ्तार होने के बाद ही होगा। उधर 19 सौ लोगों की गिरफ्तारी के बाद ही अस्थाई जेलों का संचालन शुरू होगा।

यहां बनाई गईं अस्थायी जेलें
बच्चूलाल इंटर कॉलेज पूराबाजार, द्वापर विद्यापीठ इंटर कॉलेज बरईपारा मयाबाजार, आचार्य नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज गोसाईंगंज, देशदीपक इंटर कॉलेज तेंदुआमाफी बीकापुर, किसान महाविद्यालय तारुन, चंद्रबली सिंह डिग्री कॉलेज कुमारगंज, आरडी इंटर कॉलेज सुचित्तागंज सोहावल, नवीन सब्जी मंडी परिसर रुदौली, मसौधा चीनी मिल व रौजागांव चीनी मिल का गेस्ट हाउस तथा कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज का गेस्ट हाउस।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed