फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   secret codes of isi agent exposed

ISI के ये कोड वर्ड आपको कर देंगे हैरान

Tue, 19 Aug 2014 10:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Aug 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
secret codes of isi agent exposed

आठ साल से आईएसआई के लिए काम कर रहा आसिफ अली जासूसी का हर हथकंडा सीख चुका था। पाकिस्तान में जाकर उसने कई बार ट्रेनिंग भी ली।

विज्ञापन


उसी ट्रेनिंग में उसे बताया गया कि मोबाइल फोन पर मैसेजिंग और इंटरनेट से चैटिंग में किस तरह सावधानी बरतनी है। उसके लिए आसिफ को जो कोडवर्ड सिखाए गए, वह चौंकाने वाले हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को एसटीएफ ने कोतवाली क्षेत्र के सुभाष बाजार से आईएसआई एजेंट आसिफ अली निवासी पूर्वा फैय्याज अली को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में हुए हैरान करने वाले खुलासे

secret codes of isi agent exposed

उससे हुई पूछताछ व छानबीन के दौरान मालूम चला कि पाकिस्तान इंटेलीजेंस ऑफिसर जाहिद से आसिफ की बातचीत ‘फूफी’ और ‘फल’ के कोडवर्ड से होती थी।

जाहिद मैसेज भेजकर कहता था कि फूफी बीमार है, फल पहुंचवा दो भाई। एसटीएफ के अफसरों की मानें, तो फूफी उस शख्स को कहा जाता था, जो सेना से जुड़ी जानकारियां आईएसआई तक भेजने का काम करता था।

वहीं, फल का नाम रुपयों के लिए इस्तेमाल किया गया। जब आसिफ टारगेट पूरा कर लेता था, तो मैसेज भेजकर उसका जवाब फूफी और फल के कोडवर्ड से ही देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा से डाले थे अकाउंड में पैसे

secret codes of isi agent exposed

यह भी पता चला कि जेसीओ मदन मोहन पॉल व पाटन कुमार पोद्दार के अकाउंट में रुपये मेरठ से नहीं डाले गए।

इस काम के लिए आसिफ अमरोहा गया। वहां की बैंक शाखा से रुपये इनके खातों में ट्रांसफर किए।

रुपये जमा करने वाली स्लिप पर आसिफ अपने नाम की जगह फरीद लिखता था।

विज्ञापन

जेल भेजा गया आईएसआई एजेंट आसिफ

secret codes of isi agent exposed

आईएसआई एजेंट आसिफ अली ने कोतवाली थाने में पुलिस को दिए बयान में अपना जुर्म कबूला है। दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।

यहां उसे मजिस्ट्रेट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बयान में आसिफ ने आईएसआई अधिकारी जाहिद से संपर्क जुड़ने से लेकर सूचना भेजने और सेना के अफसरों को रुपये पहुंचाने तक की पूरी कहानी सुनाई।

उसने कबूला कि पाकिस्तान जाने के दौरान उसकी मुलाकात आईएसआई अधिकारी से हुई।

एजेंट से ज्वाइंट इंटेरोगेशन चाहती है सेना

secret codes of isi agent exposed

सेना के खुफिया दस्तावेज समेत महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ पकड़े गए आईएसआई एजेंट से सेना ज्वाइंट इंटेरोगेशन (संयुक्त पूछताछ) चाहती है।

सैन्य सूत्रों के अनुसार रविवार को इस संबंध में मध्य कमान लखनऊ के उच्च सैन्य अधिकारियों ने प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बातचीत भी की।

शनिवार को सेना के सहयोग से एसटीएफ ने सुभाष बाजार भाटवाड़ा चौक से आईएसआई एजेंट आसिफ अली को पकड़ा था।

आसिफ सेना की खुफिया और महत्वपूर्ण जानकारी पाक एजेंसी को देता था। उसके पास से सेना की डिवीजन यूनिट का नक्शा, सैन्य दस्तावेज समेत सेना से जुड़ी कई अहम चीजें मिलीं थी।

लखनऊ को भेजी पूरी रिपोर्ट

secret codes of isi agent exposed

रविवार को सेना खुफिया एजेंसी ने मध्य कमान लखनऊ को पूरे प्रकरण से संबंधित रिपोर्ट भेजी है।
जानकारी के अनुसार मध्य कमान लखनऊ के उच्च सैन्य अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से आसिफ से पूछताछ के लिए ज्वाइंट इंटेरोगेशन कमेटी (जेआईसी) के गठन के संबंध में बात की।

क्योंकि बिना जेआईसी के गठन के सेना पूछताछ में पुलिस के साथ शामिल नहीं हो सकती। पूछताछ में सेना के शामिल होने के पीछे बड़ी वजह सेना में उसकी घुसपैठ और सेना में उसके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed