फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second Topper of CBSE Board Aishwarya Sinha of Raebareli.

रायबरेली की ऐश्वर्या सिन्हा बनीं सीबीएसई की सेकंड टॉपर, आईएएस बनकर देश की सेवा करना है सपना

Thu, 02 May 2019 03:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 May 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Second Topper of CBSE Board Aishwarya Sinha of Raebareli.
ऑल इंडिया सेकंड रैंक पाने वाली ऐश्वर्या सिन्हा अपने परिवार के साथ। - फोटो : amar ujala

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिसमें मेरठ की हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर रायबरेली की ऐश्वर्या सिन्हा रही हैं। उन्होंने 99.6 फीसदी अंक पाकर ये सफलता अर्जित की।

विज्ञापन


ऐश्वर्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों के लिए संदेश दिया कि जो भी कॅरिअर चुनें उसमें पूरे जुनून से काम करें और आपके आसपास जो लोग हैं उनसे सीखते रहें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की सफलता पर मां ने कहा, मनोकामना पूरी हुई

ऐश्वर्या की मां ने बेटी की सफलता पर कहा कि आज मेरी मनोकामना पूरी हो गई। वह आईएएस बनना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमने परिवार में हमेशा ही बेटियों को सम्मान दिया। यह एक यादगार खुशी है।

पिता बोले, हमेशा ही बेटी को प्रेरित किया

वहीं, एक स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले ऐश्वर्या के पिता ने कहा, हमने कभी लड़का-लड़की में भेद नहीं किया। उसे हमेशा ही प्रेरित किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed