फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second round of mba counselling start

एमबीए की दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू

Wed, 24 Jul 2019 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Second round of mba counselling start
एमबीए की खाली सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू
विज्ञापन

26 तक मिलेगा विकल्प भरने का मौका, 27 को जारी होगी आवंटन सूची
लखनऊ विश्वविद्यालय ने एमबीए पाठ्यक्रमों की खाली बची 228 सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग की शुरुआत मंगलवार से कर दी। अभ्यर्थियों के पास पंजीकरण और विकल्प भरने के लिए 26 जुलाई तक का समय है। पहले चरण में पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा फीस नहीं भरनी है। पहली बार पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को 200 रुपये पंजीकरण शुल्क और तीन हजार रुपये एडवांस फीस के जमा करने होंगे। आवंटन सूची का प्रकाशन 27 जुलाई को होगा। सूची प्रकाशन के बाद 30 जुलाई तक बची हुई फीस जमा करके सीट पक्की करनी होगी।
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि आईएमएस में संचालित एमबीए एचआर, मार्केटिंग, फाइनेंस में 120-120 और एमबीए मार्केटिंग तथा मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 60-60 सीटे हैं। इन सभी में अभी सीटें खाली हैं। दूसरी ओर लखनऊ यूनिवर्सिटी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (लुंबा) में संचालित एमबीए रेग्युलर और एमबीए सेल्फ फाइनेंस की सभी 120 सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन

आईएमएस के सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग की शुरुआत की जा रही है। अभ्यर्थियों को अपनी लॉगइन के माध्यम से सीट के लिए विकल्प भरने होंगे। पहले चरण मे जिन अभ्यर्थियों को सीट नहीं मिली है उन्हें भी इस चरण में अपने विकल्प भरने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पाठ्यक्रम में अभी तक नहीं भरी हैं 60 फीसदी सीटें
लविवि ने जिन तीन पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग का ब्योरा जारी किया है, उसमें से तीन ऐसे हैं जिसमें अभी तक 60 फीसदी सीटें खाली हैं। ये पाठ्यक्रम एमबीए एचआर, एमबीए मार्केटिंग और एमबीए आईबी हैं। एमबीए फाइनेंस और मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल्स में सीटें खाली तो हैं, लेकिन 60 फीसदी से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed