फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second day of rahul gandhi amethi visit.

भाजपा के लोगों को अपने प्रधानमंत्री पर शर्म आनी चाहिए: रायबरेली में राहुल गांधी

Thu, 24 Jan 2019 02:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Jan 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
second day of rahul gandhi amethi visit.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बेहद कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि भाजपा ने अमेठी-रायबरेली को कुछ दिया नहीं बल्कि जो था वह भी छीन लिया। यहां हाईवे बनने वाले थे, नहीं बने। फूड पार्क बनने वाला था वो भी नहीं बना।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं। वह पहले भगवान का नाम लेते हैं और फिर झूठ बोलते हैं। न नौकरी दी और न ही 15 लाख रुपये किसी को दिये। राहुल गांधी ने जनता से कहा कि अब जब भाजपा के लोग यहां आएं तो उनसे कहिए कि आपको अपने प्रधानमंत्री पर शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि हमारी केंद्र में सरकार बनी तो अमेठी व रायबरेली का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी में पूरे दम से लड़ेगी। हम मायावती जी, अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव का सम्मान करते हैं लेकिन अपनी विचारधारा के लिए लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी व रायबरेली से मेरा राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है। मैं कहीं भी जाऊं यहां के लिए ही काम करता हूं।
 

पुरानी पेंशन बहाली की मांग घोषणा पत्र में करेंगे शामिल

राहुल गांधी अमेठी दौरे के दूसरे दिन पुरानी पेंशन बहाली मंच के कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर पुरानी शर्तों के अनुसार पेंशन बहाली की मांग की जिस पर राहुल गांधी ने मुद्दे को लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल करने का भरोसा दिलाया।

राहुल गांधी ने कल रात रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। बृहस्पतिवार सुबह से ही उनसे मिलने के लिए रायबरेली व अमेठी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed