फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second counseling in 29334 teachers recruitment

29334 शिक्षक भर्ती: जानें, कब है दूसरी काउंसलिंग

Wed, 16 Jul 2014 03:41 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Jul 2014 03:41 AM IST
विज्ञापन
second counseling in 29334 teachers recruitment

उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के 20 हजार से अधिक रिक्त पदों के लिए काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को की जाएगी।

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इस संबंध में मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया। उन्होंने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को इस बारे में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों के लिए मेरिट जारी करते हुए पहले चरण की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को हुई थी।

पर्याप्त संख्या में नही आए थे अभ्यर्थी

second counseling in 29334 teachers recruitment

7 व 8 जुलाई को हुई काउंसलिंग में मात्र 8500 अभ्यर्थी ही शामिल हुए जबकि मेरिट जारी करते हुए आरक्षणवार, जातिवार और विषयवार तीन गुना तथा विशेष आरक्षण वाले पांच गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।

पर्याप्त संख्या में काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों के न आने पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने दूसरे चरण की काउंसलिंग की अनुमति शासन से मांगी थी। इसी आधार पर यह अनुमति दी गई है।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने शासनादेश जारी करते हुए कहा है कि दूसरे चरण की काउंसलिंग की अनुमति परिषद के अनुरोध पर दी जा रही है।

इसकी सूचना अभ्यर्थियों को भी दी जाएगी ताकि वे समय से डायटों पर काउंसलिंग के लिए पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

29,334 अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

second counseling in 29334 teachers recruitment

गौरतलब है कि शासन ने उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी काउंसलिंग शुरू करने का प्रस्ताव बेसिक शिक्षा निदेशालय से मांगा है।

शासन ने निदेशक बेसिक शिक्षा डीबी शर्मा से शीघ्र प्रस्ताव भेजने को कहा है, जिससे दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जा सके।

29,334 पदों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग में मात्र 4,883 अभ्यर्थी ही आए थे। इसलिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद ही भर्ती प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक देंगे आदेश

second counseling in 29334 teachers recruitment

भर्ती के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को हुई थी। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को होगी।

बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा हीरालाल गुप्ता ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed