{"_id":"6a208ba89f19cb4d6c0b4dda","slug":"second-accused-in-gang-rape-of-teenage-girl-also-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1766681-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
Thu, 04 Jun 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दिनेश व जगन्नाथ।
गुडंबा। जानकीपुरम इलाके में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी जगन्नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी दिनेश को पहले ही लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं, किशोरी के परिजनों ने आरोपी जगन्नाथ की गुपचुप ढंग से गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं।
किशोरी के परिजनों का आरोप है कि आरोपी दिनेश ने गांव के रिंकू का नाम लिया था, लेकिन पुलिस ने रिंकू की जगह सीतापुर के लालगंज क्षेत्र के कटरा इटौरी निवासी जगन्नाथ को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों का पीड़िता व उसके परिवार से आमना-सामना भी नहीं कराया।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि जगन्नाथ का नाम दिनेश ने बाद में पूछताछ के दौरान बताया था। वह शराब का आदी है। पकड़े जाने के बाद लोगों के डर से उसने रिंकू का नाम ले लिया था। जांच की गई तो पता चला कि रिंकू अटल चौराहा स्थित स्टोर में काम करता है। घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज में वह सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक वहीं काम करता दिखा। इसके बाद वह रेस्टोरेंट में खाना खाने गया और फिर रात डेढ़ बजे तक स्टोर में रहा। ऐसे में घटना में रिंकू की संलिप्तता नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी का शीशा भी तोड़ा
मंगलवार सुबह लोगों ने दिनेश को पकड़कर पुलिस के हवाले किया तो उसने रिंकू का नाम बताया था। पुलिस रिंकू के घर दबिश देने गई और उसके पिता को गाड़ी में बैठा लिया। इस पर कुछ लोगों ने विरोध किया और पत्थर मारकर पुलिस की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ लिया। ग्रामीणों के हंगामे के बाद उन युवकों को छोड़ दिया गया।