प्रीमियम ट्रेनों में सीटें खाली, मेल एक्सप्रेस में मारामारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से मुंबई, दिल्ली और जम्मूतवी की ट्रेनों में जहां रेल आरक्षण के लिए मारामारी मची हुई है वहीं रेलवे की प्रीमियम और स्पेशल ट्रेनों में सैकड़ों सीटें खाली हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अवध आसाम एक्सप्रेस से गुवाहाटी जाने के लिए शयनयान और एसी श्रेणी में लंबी वेटिंग चल रही है।
जबकि 05610 गोरखपुर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन में 25 अप्रैल को एसी द्वितीय में 12, एसी तृतीय में 91 और शयनयान श्रेणी की 347 सीटें खाली हैं।
ये रहीं ट्रेनों की लिस्ट
इसी तरह ट्रेन 02016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल प्रीमियम स्पेशल में 22 अप्रैल को एसी तृतीय की 174 और शयनयान की 207 सीटें उपलब्ध हैं।
जबकि इसी ट्रेन में 29 अप्रैल को एसी तृतीय में 220 और शयनयान में 444 सीटें खाली चल रही हैं।
ट्रेन 02529 गोरखपुर-जम्मूतवी प्रीमियम स्पेशल ट्रेन में 2 मई को एसी द्वितीय में 40, एसी तृतीय में 167 और शयनयान में 642 सीटें उपलब्ध हैं।
गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल प्रीमियम ट्रेन में 28 अप्रैल को एसी द्वितीय की 34, एसी तृतीय की 149 और शयनयान की 545 सीटें खाली चल रही हैं।
प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर होगी।
गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त बोगी
ट्रेनों की लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।
ट्रेन 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में 22 अप्रैल को गोरखपुर से जबकि 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में 24 अप्रैल को यशवंतपुर से शयनयान श्रेणी की एक बोगी लगेगी।
ट्रेन 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 23 अप्रैल को गोरखपुर से जबकि 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 25 अप्रैल को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।
इन ट्रेनों में लगेंगी बोगियां
इसी तरह ट्रेन 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट में 23 अप्रैल को गोरखपुर से जबकि 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर सुपरफास्ट में शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी 23 और 25 अप्रैल को लगेगी।
ट्रेन 15009 लखनऊ जंक्शन-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस में 22 अप्रैल को लखनऊ जंक्शन से जबकि ट्रेन 15010 जबलपुर-लखनऊ जंक्शन चित्रकूट एक्सप्रेस में 22 और 23 अप्रैल को जबलपुर से एक शयनयान श्रेणी की अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी।