{"_id":"5e06e3f08ebc3e87d700da33","slug":"seats-vacant-in-chair-car-of-trains-like-tejas-shatabdi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेजस-शताब्दी जैसी ट्रेनों की चेयरकार में सीटें खाली, नहीं मिल रहे यात्री, ये काम हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस-शताब्दी जैसी ट्रेनों की चेयरकार में सीटें खाली, नहीं मिल रहे यात्री, ये काम हुआ आसान
Sat, 28 Dec 2019 10:41 AM IST
शाहरुख खान
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर लखनऊ से दिल्ली व गोरखपुर रूट की रुटीन ट्रेनों में कन्फर्म सीटों के लिए मारामारी है तो दूसरी ओर चेयरकार में यात्री न मिलने से सीटें खाली हैं। दैनिक यात्रियों के मुताबिक लोग ठंड के चलते चेयरकार में यात्रा से बच रहे हैं।
दरअसल, कोहरे का असर बढ़ता जा रहा है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी है। ऐसे में यात्री चेयरकार श्रेणी में यात्रा करना कम पसंद कर रहे हैं। इससे उनमें सीटें खाली हैं।
लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82501) की एसी चेयरकार में 31 दिसंबर से आगे हफ्ते भर तक क्रमश: 309, 216, 366, 130, 403 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
इसी तरह लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12003) की चेयरकार में भी सीटें खाली हैं। इन पर यात्रा की जा सकती है। हालांकि, ठंड के साथ-साथ डायनेमिक प्राइसिंग होने की वजह से यात्री इस ट्रेन में यात्रा करने से कतरा रहे हैं।

शताब्दी एक्सप्रेस में उपरोक्त तारीखों पर क्रमश: 491, 176, 435, 542, 403, 142 व 692 सीटें खाली हैं। हालांकि, चारबाग से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस में वेटिंग शुरू हो गई है। लेकिन दो व चार जनवरी को चेयरकार में सीटें खाली हैं। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को यदि रेग्युलर ट्रेनों में कन्फर्म सीटें नहीं मिल रही हैं तो वे चेयरकार में टिकट बुक करा सकते हैं।
इंटरसिटी भी दौड़ रहीं खाली
लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी भी खाली सीटों के साथ दौड़ रही हैं। लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी (12532) में उपरोक्त तिथियों में 247, 260, 257, 273, 256, 271 व 269 सीटें खाली हैं।
इसी तरह ऐशबाग गोरखपुर इंटरसिटी (15070) में क्रमश: 33, 39, 38, 44, 41, 38 व 49 सीटें खाली हैं। लखनऊ वाराणसी एक्सप्रेस की चेयरकार में भी क्रमश: दो, 11, 21, 20, 32, 30, 36 व 30 सीटें खाली हैं। हालांकि, वरुणा एक्सप्रेस में चेयरकार में वेटिंग चल रही है।