फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seats of super speciality in kgmu will be increased by 7

केजीएमयू में सुपर स्पेशियसिटी की सात सीटें बढ़ीं

Sat, 27 Jul 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Seats of super speciality in kgmu will be increased by 7
केजीएमयू में सुपर स्पेशिएलिटी की सात सीटें बढ़ीं, डीएम रुूमेटोलॉजी में तीन और न्यूरो सर्जरी एमसीएच में चार सीटें
विज्ञापन

केजीएमयू में इस सत्र से सुपर स्पेशिएलिटी की सात सीटें बढ़ गई हैं। अगस्त से चलने वाले सत्र में इन सीटों पर प्रवेश होगा। इससे संस्थान को सात डॉक्टर मिल जाएंगे, जिससे मरीजों को सहूलियत होगी।
केजीएमयू में एमबीबीएस की 250 सीटें हैं। इसके अलावा पीजी में एमडी और एमएस की पैरा क्लीनिकल की 78 सीटें हैं। इसमें 43 सीटें स्थायी मान्यता प्राप्त हैं।
जबकि 35 सीटें पांच साल के लिए मान्यता प्राप्त हैं। ये सीटें 2020 में एमसीआई के निरीक्षण के बाद मान्य होंगी। इस तरह क्लीनिकल में 111 स्थायी मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन

जबकि 83 सीटें अलग- अलग विभाग की वर्ष 2020 से 2023 तक के लिए हैं। इन्हें निरीक्षण के बाद एमसीआई की टीम स्थायी मान्यता दे सकती है।
जरूरत पर निरस्त भी कर सकती है। इसके अलावा सुपर स्पेशिएलिटी में डीएम और एमसीएच के लिए 38 सीटें स्थायी मान्यता प्राप्त हैं।
इसके अलावा 16 सीटें अलग-अलग समय के लिए मान्यता प्राप्त हैं। इसमें शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए सात सीटों को मान्यता मिली हैं।
इसमें रुूमेटोलॉजी विभाग की तीन और न्यूरो सर्जरी विभाग की चार सीटें हैं। ये सीटें पांच साल के लिए स्वीकृत हुई हैं। जुलाई 2022 के निरीक्षण के बाद एमसीआई स्थायी मान्यता पर विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed