फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seat sharing will be discussed in meeting of opposition alliance INDIA.

लोकसभा चुनाव 2024: विपक्षी गठबंधन इंडिया की अगली बैठक 31 अगस्त व एक सितंबर को, सीटों के बंटवारे पर होगी बात

Sat, 19 Aug 2023 03:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Aug 2023 03:35 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बने विपक्षी गठबंधन इंडिया की अगली बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो सकती है। बैठक मुंबई में होगी।

विज्ञापन
Seat sharing will be discussed in meeting of opposition alliance INDIA.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बने विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया की 31 अगस्त व  1 सितंबर को होने वाली तीसरी बैठक में सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर बात होने की संभावना है। इसमें कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के बीच आम सहमति बनाने का प्रयास होगा। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि यूपी में जहां सपा मजबूत होगी, वहां सपा ही लड़ेगी। इंडिया में जो सभी दलों की भूमिका होगी, वही सपा की भी होगी।

विज्ञापन


उधर, अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी उपचुनाव में बसपा का प्रत्याशी न उतारना उसका आम चुनाव के पहले अपनी छवि सुधारने की कोशिश है। जनता पहले ही वहां सपा के प्रत्याशी को जिताने का मन बना चुकी है। अगर हमारी सरकार बनी होती तो जो नेता छोड़कर गए हैं वो न जाते।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिया हत्याकांड: छोड़ा तो तुमको गोली मार दूंगी या खुद को उड़ा लूंगी... लिव-इन पार्टनर के कत्ल की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिया हत्याकांड: मेकअप आर्टिस्ट्स की पहली शादी थी लव मैरिज, दो साल बाद तलाक, ऋषभ बोला- कई युवकों से अंतरंगता..
. 

कांग्रेस ने भी यूपी में चुनाव लड़ने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान ने अपने प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। निवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि संगठन की सक्रियता व लोकसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन उनकी प्राथमिकता है।

अजय राय की पकड़ पूर्वांचल में काफी मजबूत मानी जाती है। इस इलाके को कांग्रेस भी अपने लिए उपजाऊ मानती है। पांच बार विधायक रहे राय ने 2012 में कांग्रेस का हाथ थामा था। राय भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed