{"_id":"68c5deffd3053ec7b508b4df","slug":"seat-clamp-broke-in-bihar-sampark-kranti-passenger-saved-from-getting-injured-lucknow-news-c-13-lko1070-1382722-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिहार संपर्क क्रांति में सीट का क्लैंप टूटा, यात्री चोटिल होने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिहार संपर्क क्रांति में सीट का क्लैंप टूटा, यात्री चोटिल होने से बचा
विज्ञापन
लखनऊ। नई दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सीट का क्लैंप टूट गया। गनीमत रही कि यात्री चोटिल होने से बच गया। मामले की शिकायत पूर्वाेत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल से की गई।
गाड़ी संख्या 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्री रूपेश ने बताया कि वह ट्रेन के सेकेंड एसी के कोच ए-2 में यात्रा कर रहे थे और नई दिल्ली से हाजीपुर जा रहे थे। उन्हें सीट नंबर पांच एलॉट थी। उन्होंने बताया कि सीट को खोलते ही क्लैंप टूट गया, जिससे सीट असंतुलित हो गई। पूरे सफर के दौरान वह सीट के पूरी तरह टूटने की आशंका से घबराए रहे। ट्रेन के ऐशबाग स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने रेलवे प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, फिर भी टूटे क्लैंप को ठीक नहीं किया गया और ट्रेन आगे रवाना हो गई।