{"_id":"0109d713a07f7409f2733b327f24a7f8","slug":"seat-available-in-volvo","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की वॉल्वो में सीट खाली, बुक कराएं जल्दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की वॉल्वो में सीट खाली, बुक कराएं जल्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Mar 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से दिल्ली जाना है पर लखनऊ मेल में सीट न मिलने से निराश हैं। ऐसे यात्री निराश होने के बजाय आलमबाग से वॉल्वो पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन
आलमबाग से संचालित आठ वॉल्वो सेवाओं में होली के दिन तक सीटें खाली हैं। बस जल्दी से वॉल्वो में सीट बुक कराने की जरूरत है।
इतना ही नहीं ट्रांस गोमती के यात्रियों को पूर्वांचल तक सफर करने के लिए आलमबाग एवं कैसरबाग अड्डे जाने की जरूरत नहीं है।
निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए फैजाबाद रोड स्थित पॉलीटेक्निक चौराहे पर खाली बस पहुंचाने की व्यवस्था की है।
आलमबाग अड्डे के प्रबंधक प्रशांत दीक्षित ने गुरुवार को बताया कि लखनऊ से दिल्ली के लिए आठ वॉल्वो सेवाएं हैं। इसमें एक कौशांबी डिपो की शामिल है।
इनमें दिल्ली तक सफर करने के लिए सीटें खाली हैं, लेकिन दिल्ली से लखनऊ के लिए होली के बाद तक कोई सीट खाली नहीं है।
दीक्षित ने बताया कि जिनको दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सीट नहीं मिली है, वह वॉल्वो में सीट बुक करा सकते हैं।
पॉलीटेक्निक पहुंचेगी खाली बसें
कैसरबाग अड्डे के प्रबंधक मनोज शर्मा एवं चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि पर्व पर कैसरबाग और आलमबाग बस अड्डे पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यात्री सिर्फ पॉलीटेक्निक चौराहे पर पहुंचे। वहां पर यातायात अधीक्षक यात्रियों की भीड़ देखकर दोनों अड्डे से खाली बस मंगाकर सफर की सुविधा मुहैया कराएंगे। गुरुवार शाम से इस सुविधा का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास से पूर्वांचल की बस
परिवहन निगम ने ट्रेन से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चारबाग सिटी टर्मिनल से पूर्वांचल की बसों का संचालन गुरुवार से शुरू किया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अस्थाई अड्डे से गोरखपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, बस्ती, फैजाबाद, बहराइच, गोंडा, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर को जाने वाली बसों का संचालन होली के दिन तक होगा।
विज्ञापन
यहां पर हर वक्त 4-4 बसें उपलब्ध रहेंगी। इसकी निगरानी के लिए यातायात अधीक्षकों की तैनाती की गई है।
इन नंबरों पर जानकारी
आलमबाग से संचालित होने वाली साधारण बस एवं वॉल्वो के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए जनता को 9415049750 और 9415049544 कॉल करना होगा।
वहीं कैसरबाग से संचालित बसों की जानकारी बेसिक टेलीफोन 0522-2622503 और मोबाइल नंबर 9415115343 पर हासिल कर सकते हैं। वहीं इन नंबरों पर किसी असुविधा की शिकायत भी की जा सकती है।