{"_id":"6aca9d11b2f19aaa3b021213","slug":"seasonal-fluctuations-will-stop-for-now-lucknow-news-c-13-lko1096-1961011-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फिलहाल थमेगा मौसमी उतार-चढ़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फिलहाल थमेगा मौसमी उतार-चढ़ाव
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में अगले कुछ दिन मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। बादलों की सक्रियता कम होने के साथ मौसम स्थिर रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ में फिलहाल बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। शनिवार को सुबह से धूप खिली रही। दोपहर बाद बादलों की सक्रियता बढ़ने से मौसम कुछ नरम हुआ। धूप और छांव के बीच अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में मामूली 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन