फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   searching cctv footage in case of murder

वीआईपी अपार्टमेंट में हुई वारदात की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, पार्टी में शामिल लोगों की तैयार हो रही सूची

Mon, 23 Nov 2020 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
searching cctv footage in case of murder
लाप्लास अपार्टमेंट - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में हजरतगंज के वीआईपी लाप्लास अपार्टमेंट में शुक्रवार रात को सपा एमएलसी अमित यादव के फ्लैट में बर्थडे पार्टी के दौरान राकेश रावत (38) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को आशंका है कि इस पार्टी में कई और लोग शामिल थे।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही पार्टी में शामिल होने वालों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं मामले में नामजद सभी चारों आरोपियों को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को दोपहर बाद उनसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस कमिश्नर आवास से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस घटना में पुलिस को संदेह है कि चारों आरोपी कोई बात छिपा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक, पार्टी में और लोग भी शामिल थे। इसकी जानकारी के लिए अपार्टमेंट की सुरक्षा में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं एमएलसी के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे का भी फुटेज खंगाला जा रहा है। 

यह था मामला

इसके लिए पुलिस ने अपार्टमेंट व फ्लैट में लगे डीवीआर को जब्त कर लिया है। शुरूआती पड़ताल में फुटेज में बाहर निकलते समय कुछ लोग दिखे हैं, जिसमें चारों आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा भी कुछ लोग आते-जाते दिखे हैं। पुलिस एमएलसी के घर सीसीटीवी की रिकार्डिंग खंगाल रही है। हालांकि डीवीआर खुलने में कुछ तकनीकी दिक्कत हो रही थी जिसके लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया है। 

लाप्लास में फ्लैट नंबर 201 में शाहजहांपुर पीलीभीत संयुक्त निर्वाचन क्षेत्र से सपा एमएलसी अमित यादव के फ्लैट में उनका रिश्तेदार शाहजहांपुर के सेहरामऊ कैलिया निवासी पंकज यादव रहता था। शुक्रवार रात 8 बजे फ्लैट में पंकज के गाजीपुर थानाक्षेत्र के इस्माइलगंज निवासी दोस्त विनय यादव की बर्थ-डे का जश्न चल रहा था। पार्टी में बाराबंकी के सतरिख का राकेश, इंदिरानगर का ज्ञानेंद्र और गाजीपुर का आफताब आलम था। सबने खूब बीयर पी। पंकज की अवैध पिस्टल से चली गोली से राकेश की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed