फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No employee will be assigned census duty at two locations: DM

जनगणना में एक कर्मचारी की दो जगह नहीं लगेगी ड्यूटी : डीएम

Wed, 02 Sep 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
No employee will be assigned census duty at two locations: DM
जनगणना को लेकर बैठक लेते डीएम विशाख जी।
लखनऊ। जनगणना कार्य में किसी भी कर्मचारी की अलग-अलग चार्ज (क्षेत्र) में दोहरी (दो बार) ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। जिलाधिकारी विशाख जी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यथासंभव कर्मचारियों की तैनाती उनके निवास या कार्यस्थल के अनुरूप की जाए। सितंबर में सभी जरूरी कार्मिकों की उपलब्धता और तैनाती सुनिश्चित करें। गणनाकर्मियों, पर्यवेक्षकों और फील्ड ट्रेनरों की सूची तैयार कर प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के भी निर्देश दिए। अधिक आबादी वाले एचएलबी को जरूरत के अनुसार विभाजित कर उप-गणना ब्लॉक बनाने को कहा, ताकि गणनाकर्मियों पर काम का बोझ संतुलित रहे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चार्ज और पर्यवेक्षण क्षेत्र तय करते समय मानचित्रों का मिलान और स्थलीय सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। पिछली बार कार्मिक उपलब्ध कराने में समस्या वाले विभागों को चिह्नित कर समय से पत्राचार करें। बिना उचित कारण कर्मचारियों को जनगणना कार्य से मुक्त न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में चार्ज रजिस्टर, अभिलेखों के प्रेषण-प्राप्ति और लंबित भुगतान की समीक्षा हुई। जनगणना उप निदेशक डॉ. गौरव पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह और अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed