{"_id":"6a9736fb44da2bb4150cd3c6","slug":"bank-po-dies-after-being-hit-by-pickup-truck-lucknow-news-c-13-lko1070-1899764-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिकअप की टक्कर से बैंक पीओ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिकअप की टक्कर से बैंक पीओ की मौत
Wed, 02 Sep 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
राहुल की फाइल फोटो।
तेलीबाग। पीजीआई के वृंदावन इलाके में ग्रामीण बैंक में तैनात प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) राहुल (26) की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के वक्त उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लिया है।
खरिका तेलीबाग निवासी राहुल बाराबंकी स्थित ग्रामीण बैंक में कार्यरत थे। सोमवार रात करीब 11:30 बजे वह दोस्त से मिलने बाइक पर निकले थे। वृंदावन योजना के सेक्टर-6 स्थित सीएनजी पंप के सामने तेज रफ्तार पिकअप उनकी बाइक से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल राहुल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन कब्जे में लिया गया है। चालक तेलीबाग निवासी अभिषेक प्रजापति से पूछताछ की जा रही है। राहुल के परिवार में मां सुनीता, बहन गीता और सेना से सेवानिवृत्त पिता दिगंबर सिंह हैं।