फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Revdi, mango products, chaat, and malai-makhan will receive market support.

Lucknow News: रेवड़ी, आम उत्पाद, चाट और मलाई मक्खन को मिलेगा बाजार का सहारा

Wed, 02 Sep 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Revdi, mango products, chaat, and malai-makhan will receive market support.
बैठक में मौजूद अ​​धिकारी और उद्यमी।
लखनऊ। राजधानी के पारंपरिक और स्थानीय खाद्य उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को विकास भवन सभागार में एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओपी) योजना के तहत कार्यशाला और बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेवड़ी, आम उत्पाद, चाट और मलाई मक्खन से जुड़े उद्यमियों, कारीगरों और निर्यातकों को योजना से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग अभिजीत गौतम ने बताया कि योजना का लक्ष्य स्थानीय खाद्य उत्पादकों को वित्तीय सहायता देना है। यह सहायता विपणन, ब्रांड निर्माण और निर्यात के लिए उपलब्ध होगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने एफएसएसएआई लाइसेंस और सही लेबलिंग की जानकारी दी। उन्होंने अच्छी विनिर्माण प्रथाओं और अच्छी स्वच्छता प्रथाओं पर भी जोर दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्ता उद्योग ने बताया कि योजना के तहत नए उद्यम और विस्तार से जुड़े उद्योग लाभ ले सकेंगे। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है। 25 लाख रुपये तक की परियोजना लागत पर 25 फीसदी मार्जिन मनी मिलेगी, जो अधिकतम 6.25 लाख रुपये होगी। इससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं पर भी सब्सिडी का प्रावधान है। स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के फूड मेला, फूड हाट, व्यापार मेला और प्रदर्शनियों में भाग लेने पर होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

बैठक में मौजूद अधिकारी और उद्यमी।

बैठक में मौजूद अधिकारी और उद्यमी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed