{"_id":"692223c6b2019f8a95014b95","slug":"sealing-someone-elses-house-a-notice-was-sent-to-the-nagar-panchayat-president-lucknow-news-c-13-knp1002-1483745-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दूसरे का मकान सील कर नगर पंचायत अध्यक्ष को भेज दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दूसरे का मकान सील कर नगर पंचायत अध्यक्ष को भेज दिया नोटिस
विज्ञापन
सील मकान और नोटिस।
लखनऊ। एलडीए जोन-2 के अधिकारियों ने बलिया खेड़ा में निर्माणाधीन मकान सील कर नोटिस मालिक को भेजने के बजाय गोसाईंगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा को भेज दिया। नोटिस मिलने के बाद नगर पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया। चेयरमैन ने शनिवार को एलडीए के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सहायक अभियंता को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की। उन्होंने दोषी अफसर और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गोसाईंगंज नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा ने बताया नई जेल रोड बलिया खेड़ा में रेलवे क्रासिंग के पास चमरतलिया गांव निवासी राजकुमार वर्मा के मकान का निर्माण हो रहा था। शुक्रवार को मौके पर पहुंची लखनऊ विकास प्राधिकरण जोन -2 की टीम ने निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया। निखिल मिश्रा का आरोप है कि अफसरों ने राजकुमार वर्मा को कार्रवाई का नोटिस भेजने के बजाय उनके नाम से नगर पंचायत कार्यालय को भेज दी। यही नहीं मकान में भी उन्हीं के नाम का नोटिस चस्पा कर दिया है। चेयरमैन का आरोप है कि एलडीए के अफसरों ने बिना पड़ताल किए ही अवैध निर्माण कराने की नोटिस उन्हें भेज दिया। आरोप है कि पीड़ित सत्ता पक्ष का है। लिहाजा ये उन्हें बदनाम करने की साजिश है।
वहीं, एलडीए के जोनल अधिकारी विराग करवरिया ने बताया कि शिकायत की जांच कराएंगे। यदि कुछ गलत होगा तो उसे सही कराया जाएगा।