फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sdm raid in godown

सीएम इफेक्ट: एसडीएम का गोदाम में छापा

Fri, 09 Aug 2013 02:36 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Aug 2013 02:36 AM IST
विज्ञापन
sdm raid in godown

गड़बड़ाई सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खिलाफ मुख्यमंत्री के कड़े तेवर देख चेते अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बीकेटी ब्लॉक स्थित राशन गोदाम पर छापा मारा।

विज्ञापन


एसडीएम की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में अनाज की बदहाली व इसके वितरण में गड़बड़ी मिली। इसके बाद अधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा।

मौजूद गोदाम प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच में उजागर हुआ कि गोदाम में पर्याप्त भंडारण होने के बाद भी कोटेदारों को अगस्त में वितरित की जाने वाली चीनी की उठान प्रभारी द्वारा नहीं दी गई है।
विज्ञापन


इससे ईद पर्व पर करीब चार दर्जन ग्राम पंचायतों के हजारों बीपीएल व अन्त्योदय गरीब कार्डधारी सस्ती दर की चीनी पाने से वंचित रह गए।

ब्लॉक स्थित आवश्यक वस्तु वितरण निगम के गोदाम प्रभारी द्वारा बरती जा रही गड़बड़ी के खिलाफ क्षेत्रीय राशन दुकानदारों व भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम नितीश कुमार ने बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ खाद्य गोदाम पर छापा मारा। जांच में गोदाम की बदहाल स्थिति देखकर एसडीएम भड़क गए।


वहीं, गोदाम में क्षमता से अधिक आवंटित अनाज रखा मिला। कोटेदारों को वितरित किए जाने वाले चावल, गेहूं व चीनी के कई बोरे नीचे से गले व फटे पाए गए।

इनमें से निकला अनाज इधर-उधर फैला मिला। गोदाम के स्टॉक रजिस्टर व अन्य अभिलेख भी मौके पर अपडेट नहीं पाए गए।

पर्याप्त स्टाक के बाद भी कोटेदारों को वितरण के लिए चीनी व अन्य अनाज की उठान नहीं दिए जाने के बारे में पूछने पर गोदाम प्रभारी विनोद सिंह चुप्पी साधे रहा।

इस पर एसडीएम ने गोदाम प्रभारी को चेताया कि 11 अगस्त तक तहसील क्षेत्र के सभी कोटेदारों को राशन, चीनी व बाकी अनाज का पूरा वितरण कर स्टॉक व अभिलेखों का सत्यापन 12 अगस्त को कराया जाए।

इसके बाद अगर अनाज के वितरण में गड़बड़ी पाई गई तो गोदाम प्रभारी के खिलाफ सीधे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed