फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sdm investigate dhan khareed kendra

मैडम! अभी खाद बिक्री में व्यस्त हूं, धान खरीद नहीं करा सकता

Wed, 17 Nov 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
sdm investigate dhan khareed kendra
लखनऊ। एसडीएम मोहनलालगंज डॉ. शुभी सिंह ने मंगलवार को नगराम इलाके के धान क्रय केंद्र इस्माइल नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पता चला कि यहां पर अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी थी। इस दौरान केंद्र प्रभारी ने बताया कि वे अभी खाद बिक्री में व्यस्त हैं, इसलिए धान खरीद करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बिक्री रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर और तौल मशीन सहित बोरों की उपलब्धता के विषय में जानकारी ली। केंद्र प्रभारी ने इस समय खाद बिक्री में व्यस्त होने की वजह से धान खरीद में असमर्थता जताई। एसडीएम ने शीघ्र धान खरीद शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम मोहनलालगंज डॉ. शुभी सिंह ने बताया, इस्माइल नगर क्रय केंद्र में एक मात्र प्रभारी संजय वर्मा मौजूद मिले जिनके जिम्मे डीएपी समेत धान खरीद की भी जिम्मेदारी है। इस वक्त डीएपी की किल्लत के चलते सहकारी समितियों पर खाद पाने के लिए मारामारी हो रही है। खाद वितरण की वजह से प्रभारी धान खरीद नहीं कर पा रहे हैं। पीसीएफ के अधिकारियों के दबाव में एक किसान से पांच क्विंटल धान की खरीद दर्शाई गई है। प्रभारी को खरीद शुरू करने की कड़ी चेतावनी दी गई है प्रभारी ने एक सप्ताह बाद धान खरीद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed