{"_id":"63a13906626e6a27f45afc63","slug":"sdm-bhiti-ambedkarnagar-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: कोर्ट के आदेश पर एसडीएम भीटी सुनील गिरफ्तार, कांशीराम आवास योजना में गड़बड़ी से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: कोर्ट के आदेश पर एसडीएम भीटी सुनील गिरफ्तार, कांशीराम आवास योजना में गड़बड़ी से जुड़ा है मामला
Tue, 20 Dec 2022 09:54 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:54 AM IST
सार
कांशीराम आवास योजना में हुई गड़बड़ी की जांच में अनियमितता बरतने के आरोपी भीटी के एसडीएम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम भीटी सुनील कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसडीएम भीटी सुनील कुमार सोमवार रात गिरफ्तार कर लिए गए। हाईकोर्ट के आदेश पर चंदौली जनपद पुलिस ने यह कार्यवाई की। प्रकरण वर्ष 2013 में उनकी चंदौली जनपद में तैनाती से जुड़ा है। खबर है कि कांशीराम आवास योजना में कतिपय गड़बड़ी की शिकायत हुई थी। उसकी जांच इनके द्वारा ठीक ढंग से नहीं की गई थी। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
बीते दिनों मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सुनील कुमार की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया था। इसी क्रम में चंदौली पुलिस देर शाम अंबेडकरनगर पहुंची। इसके बाद भीटी पुलिस टीम को साथ लेकर एसडीएम के अकबरपुर स्थित सरकारी आवास पहुंची। वहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तारी का आदेश दिखाया।
विज्ञापन
काफी देर एसडीएम और पुलिसकर्मियों के बीच गिरफ्तारी को लेकर बात हुई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आधी रात तक चले घटनाक्रम के बाद रात में ही पुलिस टीम उन्हें लेकर चंदौली चली गई जहां आज मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन