{"_id":"5eec62b51165f464f37eead4","slug":"screening-of-corona-patients-should-be-done-within-15-to-30-minutes-in-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में 15-30 मिनट में हो कोरोना मरीज की स्क्रीनिंग: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में 15-30 मिनट में हो कोरोना मरीज की स्क्रीनिंग: सीएम योगी
Fri, 19 Jun 2020 12:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी रोगी को कोविड या नॉन-कोविड हॉस्पिटल में पहुंचने पर जांच के लिए प्रतीक्षा न करना पड़े। उसकी मेडिकल स्क्रीनिंग के प्रबंध 15 से 30 मिनट में करके आगे की कार्यवाही की जाए। लोग कोरोना से डरें नहीं। यह कोई अभिशाप नहीं है।
विज्ञापन
लोगों को आगे आकर जांच करानी चाहिए ताकि समय रहते उनका इलाज हो सके। मुख्यमंत्री ने जिलों में सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सिविल डिफेंस, एसीसी कैडेट्स, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता को भी सर्विलांस टीम में शामिल कर उन्हें प्रशिक्षण दिलाने को कहा है।
विज्ञापन
वे गुरुवार रात अपने आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, अलीगढ़, मुरादाबाद, बुलंदशहर, झांसी तथा बस्ती के नोडल अधिकारियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने नोडल अधिकारियों से वहां के कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति और उससे बचाव के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम और कम किया जाए। ऐसा न होने पर एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन