फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Screen Addiction Takes a Heavy Toll on Health

Lucknow News: स्क्रीन की लत सेहत पर भारी

Wed, 08 Apr 2026 03:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Screen Addiction Takes a Heavy Toll on Health
लखनऊ। मोबाइल व कंप्यूटर का अधिक इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जबकि रील्स की लत उससे भी अधिक खतरनाक साबित हो रही है। यह दिल और दिमाग दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। अच्छी सेहत के लिए स्क्रीन टाइम कम करना और शारीरिक श्रम बढ़ाना जरूरी है। यह बातें केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य जागरूकता दिवस पर विभाग में हुए कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अत्यधिक स्क्रीन उपयोग के साथ आरामतलबी, व्यायाम और योग की कमी तथा फास्ट फूड का अधिक सेवन भी खराब स्वास्थ्य के प्रमुख कारण हैं। इसके विपरीत पारंपरिक भारतीय थाली पोषण से भरपूर होती है और बेहतर स्वास्थ्य में सहायक है। कार्यक्रम में डॉ. आर.ए.एस. कुशवाहा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजीव गर्ग, डॉ. दर्शन कुमार बजाज, डॉ. ज्योति बाजपेयी, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. मंजीत, डॉ. पंखुड़ी, डॉ. तुषार समेत विभाग के चिकित्सक, जूनियर डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और मरीजों के तीमारदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed