फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scorpio rammed into a parked loader, woman dead, husband serious

Lucknow News: खड़े लोडर में घुसी स्कॉर्पियो, महिला की मौत, पति गंभीर

Mon, 09 Dec 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 09 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Scorpio rammed into a parked loader, woman dead, husband serious
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।

विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी के तिवारीगंज में रविवार सुबह 5:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (एसयूवी) सड़क किनारे खड़े लोडर में घुस गई। इससे वाहन के परखचे उड़ गए। कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। एलडीए के घायल ठेकेदार का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

गोरखपुर में खजनी के हरनी गांव के रहने वाले रवि प्रताप सिंह पत्नी खुशबू (40) के साथ गोमतीनगर विस्तार में गंगा अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट में रहते हैं। उनके तीन बच्चे पाखी, पीहू व अक्षत गोरखपुर में रहते हैं। रवि एलडीए में ठेकेदार हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात रवि पत्नी के साथ एसयूवी से गोरखपुर रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने जा रहे थे। वे आधे रास्ते में पहुंचे ही थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि रविवार सुबह उनकी साइट पर एलडीए के सचिव आ सकते हैं। इस पर रवि बीच रास्ते से लखनऊ लौटने लगे।
विज्ञापन






दूर तक सड़क पर बिखरे पार्ट्स



रविवार तड़के सुबह करीब 5:30 बजे बीबीडी के तिवारीगंज में सीएमएस स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े लोडर में एसयूवी पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखचे उड़ गए। पार्ट्स सड़क पर दूर तक बिखर गए। खुशबू की मौके पर मौत हो गई। रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक वाहन की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटा रही होगी। हादसे के बाद वाहन के एयरबैग भी नहीं खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे के बाद लगा जाम



हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम की स्थिति बन गई। बीबीडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रवि को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। यहां से परिजन उन्हें मेदांता अस्पताल ले गए। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।





खरीदना चाहते थे नया मकान



पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजनों ने बताया कि रवि मकान खरीदने की सोच रहे थे। क्योंकि गोरखपुर में रह कर पढ़ाई कर रहे बच्चों को वह साथ मकान में रखना चाहते थे। मगर हादसे में पत्नी की मौत हो गई।



गोरखपुर लौटने वाले थे रवि



परिजनों ने बताया कि तिवारीगंज पहुंचने पर रवि को सचिव का दौरा निरस्त होने की सूचना मिली तो वे गोरखपुर लौटने वाले थे। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह के मुताबिक घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद हो गया। अभी तक परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।






अफसरों व पुलिस की लापरवाही आई सामने

शहर से लेकर हाईवे पर पटरियों पर वाहनों की पार्किंग बेधड़क होकर की जा रही है। इससे लगातार हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। इसके बाद अफसर और स्थानीय पुलिस लापरवाही बरत रही है। अगर, बीबीडी के तिवारीगंज में शहर किनारे लोडर न खड़ा होता तो रविवार तड़के यह हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed